गर्मी का मौसम तो वैसे किसी को खास पसंद नहीं है, लेकिन एक वजह ऐसी है, जो इस मौसम को खास बना देती है। क्योंकि फलों का राजा आम का मौसम यही है। भारत में हजारों आम की प्रजातियां हैं, जो अलग-अलग राज्यों की शान बनी हुई हैं। आज हम आपको मदर ऑफ मैंगो ट्री यानी आम के एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे, जो पिछले 200 साल से अपने फल से लोगों की जुबान में मिठास घोल रहा है। दरअसल, ये पेड़ दशहरी आम का है। दशहरी आम इतना मशहूर हो गया है कि अब विदेशों में भी निर्यात किया जाने लगा है। दशहरी आम का पहला पेड़ लखनऊ के पास दशहरी गांव में लगाया गया था। गांव के नाम पर ही इस आम का नाम दशहरी पड़ा। दशहरी आम का पहला पेड़ ही मदर ऑफ मैंगो ट्री के नाम से जाना जाता है। दशहरी आम के उत्पादन में उत्तर प्रदेश नंबर वन है।
Mother Of Mango Tree: कहानी सैकड़ों साल पुराने उस पेड़ की, जिस पर आया था पहला दशहरी आम
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन