फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madagascar: क्यों राष्ट्रपति भवन में छिपाया था 300 किलो पन्ना? मिलने के बाद मचा हड़कंप, अब क्या होगा इसका

Fri, 21 Nov 2025 05:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Nov 2025 05:55 PM IST
सार

Madagascar 300 kg emerald gemstone discovery: कर्नल माइकल रैंड्रियनिरिना ने पत्थर के पास खड़े होकर कहा कि यह राष्ट्रीय खजाना है, जिसे बेचा जा सकता है। इसकी बिक्री से मिलने वाला सारा पैसा सरकारी खजाने में जाएगा। साथ पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाएगा।

विज्ञापन
madagascar 300 kg emerald gemstone discovery
क्यों राष्ट्रपति भवन में छिपाया था 300 किलो पन्ना? मिलने के बाद मचा हड़कंप - फोटो : Adobe Stock

Madagascar: दुनिया के सबसे गरीब देशों में शामिल मेडागास्कर एक बार फिर चर्चा में है। कुछ महीने पहले यहां हुए आंदोलन ने सत्ता पलट दी थी। अब सत्ता कब्जा चुके अंतरिम राष्ट्रपति कर्नल माइकल रैंड्रियनिरिना ने एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन (अंबोहित्सोरोहित्रा स्टेट पैलेस) में 300 किलोग्राम पत्थर मिला है, जिसमें चमकदार हरे रंग का पन्ना है। यह गहरा काला पत्थर हरे क्रिस्टल की चमकदार लकीरों से भरा है। इसे एमरल्ड इन मैट्रिक्स कहा जा रहा है। इसका मतलब यह है कि प्राकृतिक चट्टान के अंदर ही पन्ना बना हुआ है। अभी विशेषज्ञ इसकी जांच करेंगे, तब खुलासा होगा कि इसमें कितना बड़ा और कितना शुद्ध पन्ना है। 



कर्नल माइकल रैंड्रियनिरिना ने पत्थर के पास खड़े होकर कहा कि यह राष्ट्रीय खजाना है, जिसे बेचा जा सकता है। इसकी बिक्री से मिलने वाला सारा पैसा सरकारी खजाने में जाएगा। साथ पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्ता संभालते ही उन्हें यह पत्थर मिला, लेकिन इस पत्थर को कब और क्यों राष्ट्रपति भवन लाया गया, इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। 

खान मंत्री ने क्या कहा? 

मेडागास्कर के खान मंत्री कार्ल एंड्रियम्परानी ने बताया कि प्राकृतिक चट्टान के साथ इतना बड़ा पन्ना बेहद ही दुर्लभ होता है। यह किसी कलेक्टर का सपना है। उन्होंने बताया कि मेडागास्कर में पहले कभी इतने बड़े पन्ने का कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया। 

Viral Video: शादी में फोम बरसात, मेहमानों पर टूटा झाग का सैलाब, वीडियो देख लोग बोले- यमुना का पानी लग रहा है

पत्थर की कितनी हो सकती है कीमत? 

पन्ना जड़े पत्थर की कीमत का अभी कोई आधिकारिक अनुमान नहीं है, क्योंकि जांच की जानी बाकी है। लेकिन दुनिया में बड़े और शुद्ध पन्नों की कीमत लाखों-करोड़ों डॉलर में होती है। अगर इसमें अच्छी गुणवत्ता वाला पन्ना होता है, तो इसकी कीमत कई अरब रुपये तक हो सकती है। 

भारत का रहस्यमयी मंदिर, जिसके खभों से आती है गाने की आवाज, रहस्य जानने के लिए अंग्रेजों ने काट दिए स्तंभ

राष्ट्रपति भवन में छिपाकर क्यों रखा था पन्ना? 

पन्ना जड़ा विशाल पत्थर मिलने के बाद पूरे देश में चर्चा छिड़ गई है कि इतने बड़े खजाने को राष्ट्रपति भवन में छिपाकर क्यों रखा गया था? सरकार ने वादा किया है कि बिक्री पूरी तरह पारदर्शी होगी और पैसा देश के विकास में लगेगा। मेडागास्कर दुनिया में सबसे अच्छे पन्ने और अन्य कीमती पत्थरों के लिए मशहूर है। लेकिन इतना बड़ा पत्थर मिलना अनोखी घटना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed