{"_id":"5ff0bb5b8ebc3e3eb07fbbed","slug":"know-about-samuel-little-most-dangerous-serial-killer-in-american-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैमुअल लिटिल: ऐसा कातिल, जिसे एफबीआई ने कहा था अमेरिकी इतिहास का 'सबसे खतरनाक' सीरियल किलर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सैमुअल लिटिल: ऐसा कातिल, जिसे एफबीआई ने कहा था अमेरिकी इतिहास का 'सबसे खतरनाक' सीरियल किलर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 03 Jan 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सैमुअल लिटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैमुअल लिटिल की 80 साल की उम्र में मौत हो गई है। सैमुअल को एफबीआई ने अमेरिका के इतिहास का 'सबसे खतरनाक' सीरियल किलर माना था। सुधार और पुनर्वास विभाग के मुताबिक, सैमुअल ने बुधवार को कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वो तीन महिलाओं की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा भुगत रहे थे। अपनी मौत से पहले तक उन्होंने 1970 से 2005 के बीच 93 महिलाओं की हत्या करने की बात कबूली थी।
2 of 6
सैमुअल लिटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों के मुताबिक, सैमुअल लिटिल कमजोर लोगों को निशाना बनाता था, जिनमें से कई सेक्स वर्कर या ड्रग यूजर थे। सैमुअल लिटिल एक प्रतिस्पर्धी मुक्केबाज रह चुके थे। वो पीड़ितों को पहले घूंसे मार-मारकर बेजान कर देता था और फिर उनका गला दबा देता था।
3 of 6
सैमुअल लिटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
पीड़ित के शरीर पर कोई चाकू या गोली जैसा घाव नहीं होता था तो ये पता लगाना मुश्किल होता था कि उनकी हत्या हुई है। कई मामलों में तो समझ लिया गया कि पीड़ित की मौत नशे के ओवरडोज या दुर्घटना के कारण हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सैमुअल लिटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन मामलों की कभी जांच भी नहीं की गई। एजेंसी के मुताबिक, कुछ पीड़ितों का शव कभी नहीं मिला। पिछले साल एफबीआई ने कहा कि उसके विश्लेषकों का मानना है कि सैम्युअल के सभी कबूलनामे "विश्वसनीय" यानी सही हैं। एफबीआई ने पीड़ितों की तस्वीरें भी जारी की थी ताकि उनकी पहचान करने में मदद मिले। इन तस्वीरों को सैमुअल ने जेल में ही बनाया था।
विज्ञापन
5 of 6
FBI
- फोटो : सोशल मीडिया
लिटिल को 2012 में केंटकी से ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिर कैलिफोर्निया लाया गया। यहां अधिकारियों ने उसका डीएनए टेस्ट किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।