फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Knowledge News: पैसेंजर ट्रेनों में 24 कोच और मालगाड़ी में क्यों लगाए जाते हैं 50 से ज्यादा डिब्बे , जानिए इसके पीछे का राज

Thu, 30 Dec 2021 06:25 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 30 Dec 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
knowledge news why indian railways 24 coaches are in passenger train and 58 coaches in goods train know the reason
रेल के डिब्बे 24 ही क्यूं लगाएं जाते हैं - फोटो : istock

भारत में परिवहन के लिए रेलगाड़ी एक मुख्य साधन है। लाखों यात्री रोजाना सफर करते हैं। हर भारतवासी की कोई न कोई कहानी रेलगाड़ी से जुड़ी होती है। आज भी ज्यादातर लोग लम्बी दूरी के लिए रेल में यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। इतनी सारी रेलगाड़ियों के चलने के बाद भी यात्री ज्यादा हैं और ट्रेन कम। जब भारत में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा है तो रेल के डिब्बों को क्यों नहीं बढ़ाया जाता है? लोगों को यात्रा करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई लोग कंफर्म टिकट न मिलने के कारण वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि रेलवे को यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ती है। अक्सर त्यौहारों पर ऐसा होता है, लेकिन जब रेल का इंजन इतना शक्तिशाली होता है तो ट्रेन में 24 ही डिब्बे क्यों लगाएं जाते हैं। क्या इनकी संख्या को बढ़ाया नहीं जा सकता? तो आइए जानते हैं कि पैसेंजर ट्रेन में क्यों 24 ही डिब्बे होते हैं........

knowledge news why indian railways 24 coaches are in passenger train and 58 coaches in goods train know the reason
रेल के डिब्बे 24 ही क्यूं लगाएं जाते हैं - फोटो : istock
कितनी होती है एक कोच की लंबाई 
 
भारतीय रेल की लंबाई 650 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि लूप लाइन की मानक लंबाई 650 मीटर होती है। इसलिए रेल के एक डिब्बे की लंबाई लगभग 25 मीटर होती है जिससे ट्रेन की लंबाई लूप लाइन से ज्यादा न हो। 

knowledge news why indian railways 24 coaches are in passenger train and 58 coaches in goods train know the reason
रेल के डिब्बे 24 ही क्यूं लगाएं जाते हैं - फोटो : istock

अगर अब गणना करें तो 650 मीटर में 24 कोच और एक इंजन आराम से एक साथ जोड़े जा सकते हैं। इसलिए यात्री ट्रेनों में अधिकतम 24 डिब्बे रखे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
knowledge news why indian railways 24 coaches are in passenger train and 58 coaches in goods train know the reason
रेल के डिब्बे 24 ही क्यूं लगाएं जाते हैं - फोटो : istock
मालगाड़ी में कितने होते है कोच 
 
अभी हमने आपको पैसेंजर ट्रेनों के डिब्बों की संख्या के बारे में बताया है। अब मालगाड़ी में डिब्बे कितने होते है? मालगाड़ी के डिब्बों की लंबाई भी लूप लाइन से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एक मालगाड़ी, BOX, BOXN, BOXN-HL के वैगनों की लंबाई लगभग 11 से 15 मीटर होती है। 

विज्ञापन
knowledge news why indian railways 24 coaches are in passenger train and 58 coaches in goods train know the reason
रेल के डिब्बे 24 ही क्यूं लगाएं जाते हैं - फोटो : istock

 एक रैक में वैगन बॉक्सों की लंबाई के आधार पर ज्यादा से ज्यादा 40 से 58 तक डिब्बे सकते हैं। इसलिए एक मालगाड़ी में ज्यादा से ज्यादा 58 वैगन और यात्री ट्रेन में 24 डिब्बे हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed