Lake Natron: आपने बचपन में कई ऐसी कहानियां सुनी होंगी, जिनमें जीवित प्राणी पत्थर के बन जाते थे, जिन पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कहानियों में ही नहीं बल्कि सच में भी होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अगर कोई जानवर या पक्षी जाता है तो वह पत्थर का बन जाता है। इस खतरनाक झील को मेडुसा लेक या जॉम्बी लेक के नाम से जाना जाता है। इसका नाम ग्रीक माइथॉलजी में एक फीमेल कैरेक्टर 'मेडुसा' से प्रेरित होकर रखा गया है, जो दिखने में बेहद डरावनी है। कहानी के मुताबिक, वह जिसे भी एक बार देखती है वह पत्थर का बन जाता है। यह झील बेहद खतरनाक है, जो अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया देश में है। वहां के लोग इस झील को नैट्रॉन झील कहते हैं। यह रहस्यमयी झील अरूषा क्षेत्र के न्गोरोन्गोरो जिले में स्थित है।
Lake Natron: दुनिया की सबसे खतरनाक झील, पानी में जाते ही पत्थर बन जाते हैं जानवर
इस जगह है यह रहस्यमयी झील
इस रहस्यमयी झील के बारे में कहा जाता है कि जैसे ही आप इस झील के नजदीक जाएंगे आपको लाल रंग का एक विशाल झील दिखेगा, जहां पर कई पशु पक्षियों की मूर्तियां नजर आएंगी। असल में यह उन पशु पक्षियों की लाश है जो मूर्ति की तरह बन गए हैं। यह दृश्य देखने में बेहद डरावना लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वहां के स्थानीय लोग उस इलाके में जाने से डरते हैं। लोगों का मानना है कि यह झील शापित है।
क्या है इसके पीछे का कारण?
आपको जानकर हैरानी होगी कि वहां के स्थानीय लोग उस इलाके में जाने से डरते हैं। लोगों का मानना है कि यह झील शापित है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की, कि आखिर ऐसा क्या होता है जो वहां जाने वाले सभी पशु-पक्षी मूर्ति बन जाते हैं। इसके बाद सामने आया कि ऐसा इस झील में मौजूद पानी की वजह से होता है।