{"_id":"61a9f160f8d1ce61b515b2fc","slug":"largest-gold-mine-of-india-found-in-bihar-jamui","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: जल्द बदलेगी बिहार की सूरत! इस जिले में मिला देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: जल्द बदलेगी बिहार की सूरत! इस जिले में मिला देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बिहार में मिला देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार को देश के सबसे पिछड़े राज्यों की सूची में रखा जाता है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने एक रिपोर्ट के हवाले से संसद में बताया था कि बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य है। गरीबी और भुखमरी के मामले में बिहार सबसे आगे है। ऐसा नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट कहती है। लेकिन अब इस राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अक्सर गरीब राज्य कहा जाने वाला बिहार अब जल्द मालामाल होने वाला है। आइए जानते हैं कैसे बदलने वाली है बिहार की सूरत...
बिहार में भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार मिला है। यहां न जाने कितनी शताब्दियों से देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार छिपा हुआ है। इस खदान में इतना सोना है, जितना देश में कहीं और नहीं है। लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस बात का खुलासा किया गया है कि बिहार में अकेले पूरे देश का 44 प्रतिशत सोना है।
2 of 4
बिहार में मिला देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने खुद इस बात पर मुहर लगाई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्वर्ण अयस्क भंडार है, जिसमें 654.74 टन स्वर्ण धातु है। इसमें 44 फीसद सोना अकेले बिहार में ही पाया गया है। बिहार के जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्क सहित 222.885 मिलियन टन स्वर्ण धातु से संपन्न भंडार मिला है। ऐसे में इस बात पर मुहर लग जाने के बाद इस इलाके के लोगों का खुश होना तो लाजिमी है। स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सिर्फ यहां के लोगों की ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की सूरत बदल जाएगी।
3 of 4
बिहार में मिला देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
जमुई जिले का सोनो क्षेत्र दशकों से स्वर्ण भंडार को लेकर चर्चा में रहा है। यहां के लोगों के मुताबिक बहुत पहले से यहां की मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े पाए जाते थे। बहुत पहले लोग करमटीया इलाके के मिट्टी को पानी में धुलकर और छानकर सोना निकाल लेते थे। अब इतने बड़े सोने की खदान मिलने की खबर से यहां के लोग ख़ुशी से झूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बिहार में मिला देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
जानकारी के मुताबिक बिहार के जमुई जिले में सोनो क्षेत्र के अलावा अन्य इलाकों में भी कई तरह के खनिज अयस्क पाए पाए जाते हैं। इसमें अभ्रक के अलावा गोमेद समेत कई कीमती पत्थर भी शामिल हैं। ऐसे में अब संभावनाएं भी दिख रही हैं कि यहां जल्द सोने का खनन शुरू हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।