फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lunar Eclipse: साल 2025 में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, जानिए कब और कहां आएगा नजर

Thu, 12 Sep 2024 07:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Date And Time In India Chandra Grahan 2025 Mein Kab Lagega Chandra Grahan Kab Hai
साल 2025 में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, - फोटो : Adobe Stock

Lunar Eclipse 2024: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए 18 सितंबर का दिन बेहद खास है। दरअसल, इस दिन साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। दुनिया में कई जगहों पर दिखाई देने वाला यह चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, तो चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान पृथ्वी की वजह से सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ पाता है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। 



यह चंद्र ग्रहण सुपर हार्वेस्ट मून पर होगा, जो बेहद खास होगा। अब इस बीच अगले साल लगने वाले चंद्र ग्रहण की भी तारीख सामने आ गई है। साल 2025 में लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। अपनी इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आखिर यह चंद्र ग्रहण कब लगेगा। इससे पहले यह जान लेते हैं, तो ग्रहण कैसे लगता है। दरअसल, चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। 
 

Lunar Eclipse 2025 Date And Time In India Chandra Grahan 2025 Mein Kab Lagega Chandra Grahan Kab Hai
साल 2025 में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, - फोटो : Freepik

पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है, जो धरती की परिक्रमा करता है। इस दौरान जब सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन यह खगोलीय घटना होती है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा पड़ती है। 
 

Lunar Eclipse 2025 Date And Time In India Chandra Grahan 2025 Mein Kab Lagega Chandra Grahan Kab Hai
साल 2025 में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, - फोटो : Freepik

एक साल में कितने चंद्र ग्रहण लग सकते हैं?

सिर्फ पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्रमा को पृथ्वी का चक्कर लगाने और एक पूर्णिमा से दूसरी पूर्णिमा तक एक चक्र पूरा करने में सिर्फ 29.5 दिन लगते हैं। हालांकि, साल में औसतन सिर्फ तीन चंद्र ग्रहण ही लगते हैं। इसकी वजह यह है कि पृथ्वी के चारों तरफ चंद्रमा की कक्षा समतल नहीं है। करीब पांच डिग्री के कोण पर यह है। इसका मतलब है कि चंद्रमा अक्सर पृथ्वी की छाया के ऊपर या नीचे चला जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Date And Time In India Chandra Grahan 2025 Mein Kab Lagega Chandra Grahan Kab Hai
साल 2025 में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, - फोटो : Freepik

कितने प्रकार के होते हैं चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। यह इस पर निर्भर है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में किस तरह हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पूरे चंद्रमा की सतह पर धरती की छाया पड़ती है। 

आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ चांद का एक भाग पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। चंद्रमा के धरती की तरफ वाले हिस्से पर धरती की छाया काली दिखाई देती है। कटा हिस्सा दिखाई देता है, तो वह इस पर निर्भर करता है कि किस प्रकार सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हैं। उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान धरती की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है। इस ग्रहण को देखना कुछ मुश्किल होता है। 


Baba Vanga: तीन महीने बाद शुरू हो जाएगा दुनिया का सर्वनाश, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से लोगों में खौफ

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे हैं सूरज, मछली, केक, गुब्बारा और मशरूम, क्या आप 30 सेकेंड में ढूंढ़ लेंगे?

Optical Illusion: तेज नजर वाले हैं तो 9 सेकेंड में बताएं तस्वीर में कहां है तेंदुआ, सिर्फ जीनियस ढूंढ सकते हैं

विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Date And Time In India Chandra Grahan 2025 Mein Kab Lagega Chandra Grahan Kab Hai
साल 2025 में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, - फोटो : Freepik

साल 2025 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

अगले साल पूर्ण चंद्रग्रहण या ब्लड मून 14 मार्च 2025 को लगेगा। यह ग्रहण अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में नजर आएगा। उत्तरी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर इसे सुबह के समय देखा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed