{"_id":"6926e582cb6c80e2df0ac812","slug":"machu-picchu-abandoned-city-at-8000-feet-mysterious-place-hidden-for-centuries-2025-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hidden Ancient City: 8000 फीट की ऊंचाई पर बसा है वीरान शहर, सैकड़ों वर्षों से है रहस्य, जानिए इसके बारे में...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Hidden Ancient City: 8000 फीट की ऊंचाई पर बसा है वीरान शहर, सैकड़ों वर्षों से है रहस्य, जानिए इसके बारे में...
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Nov 2025 05:03 PM IST
सार
Hidden Ancient City: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जो लोगों को हैरान करती हैं। क्या आपने किसी ऐसे शहर के बारे में सुना है, जो एक-दो नहीं बल्कि 8000 फीट की ऊंचाई पर बसा हो? अब आप कहेंगे कि यह तो अजूबा है।
विज्ञापन
1 of 5
8000 फीट की ऊंचाई पर बसा है वीरान शहर, सैकड़ों वर्षों से है रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
Link Copied
Hidden Ancient City: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जो लोगों को हैरान करती हैं। क्या आपने किसी ऐसे शहर के बारे में सुना है, जो एक-दो नहीं बल्कि 8000 फीट की ऊंचाई पर बसा हो? अब आप कहेंगे कि यह तो अजूबा है। तो हम आपको बता दें कि ये शहर दुनिया के सात अजूबों में से एक है, जो करीब 450 साल से वीरान पड़ा हुआ है। इस जगह से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। यही वजह है कि इस जगह को 'रहस्यमयी शहर' भी कहा जाता है।
इस शहर का नाम है माचू पिच्चू, जो दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में स्थित है। यह इंका सभ्यता से संबंधित एक एतिहासिक स्थल है। यह शहर समुद्र तल से 2430 मीटर यानी करीब 8,000 फीट की उंचाई पर उरुबाम्बा घाटी के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। माचू पिच्चू दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक है।
माचू पिच्चू को अक्सर 'इंकाओं का खोया हुआ शहर' भी कहा जाता है। यह इंका साम्राज्य के सबसे परिचित प्रतीकों में से एक है। इसे पेरू का एक एतिहासिक देवालय भी कहा जाता है। इसलिए इसे एक पवित्र स्थान माना जाता है। साल 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया है।
Trending Videos
2 of 5
8000 फीट की ऊंचाई पर बसा है वीरान शहर, सैकड़ों वर्षों से है रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
वैसे तो स्थानीय लोग माचू पिच्चू के बारे में बहुत पहले से जानते थे, लेकिन इसे दुनिया के सामने लाने का श्रेय अमेरिकी इतिहासकार हीरम बिंघम को दिया जाता है। उन्होंने साल 1911 में इस जगह की खोज की थी। तब से यह जगह दुनियाभर के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन गई है। बड़ी संख्या में लोग माचू पिच्चू को देखने के लिए आते हैं और इसके इतिहास और रहस्यों को समझने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
8000 फीट की ऊंचाई पर बसा है वीरान शहर, सैकड़ों वर्षों से है रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
माना जाता है कि 1450 ईस्वी के आसपास इंकाओं ने इसका निर्माण किया था, लेकिन इसके लगभग सौ साल बाद ही जब स्पेनियों ने इंकाओं पर जीत हासिल कर ली तो वो इस जगह को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। तब से लेकर आज तक यह शहर वीरान ही पड़ा है। अब तो यहां बस खंडहर की बचे हैं।
8000 फीट की ऊंचाई पर बसा है वीरान शहर, सैकड़ों वर्षों से है रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
माचू पिच्चू शहर का निर्माण क्यों कराया गया था, यह अब तक एक रहस्य ही है। कहा जाता है कि इस जगह का इस्तेमाल इंसानों की बलि देने के लिए किया जाता था और उन्हें यहीं पर दफना दिया जाता था। पुरातत्वविदों को यहां से कई कंकाल मिले हैं, लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि इनमें से अधिकतर कंकाल महिलाओं के हैं। इसको लेकर कहा जाता है कि इंका सूर्य देव को अपना भगवान मानते थे और उन्हें खुश करने के लिए कुंवारी स्त्रियों की बलि देते थे। हालांकि बाद में पुरुषों के भी कंकाल मिलने के बाद इस तथ्य को नकार दिया गया था।
8000 फीट की ऊंचाई पर बसा है वीरान शहर, सैकड़ों वर्षों से है रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
इस जगह को लेकर एक और हैरान करने वाली मान्यता है। कुछ लोग मानते हैं कि माचू पिच्चू को इंसानों ने नहीं बल्कि एलियंस ने बनाया था, लेकिन बाद में वो इस शहर को छोड़कर चले गए। अब सच क्या है, ये तो किसी को नहीं पता, लेकिन इस जगह से जुड़ी ये मान्यताएं हैरान जरूर करती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।