सब्सक्राइब करें

यहां छुपा है मगध सम्राट बिम्बिसार का खजाना, लेकिन दरवाजे को आज तक नहीं खोल पाया कोई

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 14 May 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
magadha empire bimbisara Treasure is Hidden in Son Bhandar Caves Rajgir
सोन भंडार गुफा - फोटो : Social media

मौर्य शासक बिम्बिसार के बारे में आपने इतिहास की किताबों में बहुत पढ़ा होगा। वह मगध साम्राज्य का सम्राट था। कहते हैं कि उसका प्रशासन बहुत ही उत्तम था। उसके राज्य में प्रजा सुखी थी। अब सम्राट होने के नाते जाहिर है बिम्बिसार के पास भी अकूत खजाना होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो खजाना आज तक किसी को नहीं मिल पाया। 

Trending Videos
magadha empire bimbisara Treasure is Hidden in Son Bhandar Caves Rajgir
बिंबिसार और गौतम बुद्ध - फोटो : Social media

बिम्बिसार का यह खजाना बिहार के राजगीर में है। राजगीर प्राचीन समय में मगध की राजधानी था। यही पर भगवान बुद्ध ने बिम्बिसार को धर्मोपदेश दिया था। यह शहर भगवान बुद्ध से जुड़े स्मारकों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
magadha empire bimbisara Treasure is Hidden in Son Bhandar Caves Rajgir
सोन भंडार - फोटो : Social media

राजगीर में सोन भंडार नाम की एक गुफा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें  मौर्य शासक बिम्बिसार का बेशकीमती खजाना छुपा है, जिसे आज तक कोई नहीं खोज पाया है। 

magadha empire bimbisara Treasure is Hidden in Son Bhandar Caves Rajgir
बिम्बिसार को जहां कैद किया गया था, उस जेल के अवशेष - फोटो : Social media

हालांकि कुछ लोग इस खजाने को पूर्व मगध सम्राट जरासंघ का भी बताते हैं, लेकिन वहां इस बात के प्रमाण ज्यादा हैं कि यह खजाना बिम्बिसार का ही है, क्योंकि इस गुफा से कुछ दूरी पर उस जेल के अवशेष हैं, जहां अजातशत्रु ने अपने पिता बिम्बिसार को बंदी बना कर रखा था। 

विज्ञापन
magadha empire bimbisara Treasure is Hidden in Son Bhandar Caves Rajgir
सोन भंडार गुफा - फोटो : Social media

सोन भंडार गुफा में प्रवेश करते ही पहले 10.4 मीटर लंबा,  5.2 मीटर चौड़ा और 1.5 मीटर ऊंचा एक कमरा आता है। कहते हैं कि यह कमरा खजाने की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए बनाया गया था। इसी कमरे की पिछली दीवार से खजाने तक पहुंचने का रास्ता बना हुआ है, जिसका द्वार एक पत्थर के दरवाजे से बंद किया हुआ है। इस दरवाजे को आज तक कोई नहीं खोल पाया है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed