Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में गंगा, युमना और सरस्वती नदी के संगम तट पर महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू हो चुका है, जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान करने के लिए साधु-संतों के अलावा दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में देशभर से अनोखे बाबा भी पहुंच रहे हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन बाबा के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हम आपको अपनी इस खबर में कुछ अनोखे बाबाओं के बारे में बताएंगे।
Maha Kumbh: महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हैं बवंडर बाबा से लकेर डिजिटल मौनी बाबा तक, जानिए इनके बारे में
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में देशभर से अनोखे बाबा भी पहुंच रहे हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन बाबा के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हैं रुद्राक्ष वाले बाबा?
45 किलोग्राम रुद्राक्ष को सिर पर रखकर 12 घंटे साधना करते हैं महाराज जी। ऐसी कठोर साधना केवल सनातन धर्म में ही संभव है।
महाकुंभ में पहुंचे रुद्राक्ष वाले बाबा की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। इनका नाम गीता नन्द महाराज है। वह अपने सिर सवा दो लाख रुद्राक्ष धारण करते हैं, जिसका वजन करीब 45 किलो है। उनके शरीर पर भी रुद्राक्ष ही रुद्राक्ष नजर आता है। वह हाथों में भी रुद्राक्ष लपेटे रहते हैं। उन्होंने इस हठयोग की वजह के बारे बताया कि यह हठयोगी जनकल्याण और हिंदुत्व के लिए है, जो उन्होंने अपने गुरु से सीखा है।
जय सनातन धर्म 🙏🚩 pic.twitter.com/06tMquURPn
डिजिटल मौनी बाबा
डिजिटल मौनी बाबा राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले हैं। वह 12 साल से मौन व्रत धारण किये हैं। वह अपने शिष्यों से सारी बातें डिजिटल माध्यम से करते हैं। इसके लिए वह कोई कॉपी कलम नहीं, बल्कि डिजिटल बोर्ड रखते हैं। महाकुंभ में वह भी आकर्षण का केंद्र हैं।
Mount Kailash Mystery: पृथ्वी पर रहस्य, रोमांच और विज्ञान को चुनौती देता है महादेव का कैलाश पर्वत, आखिर क्यों नहीं पहुंचा कोई 'शिव के लोक'
बवंडर बाबा
मध्य प्रदेश से महाकुंभ में पहुंचे बवंडर बाबा खूब वायरल हैं। वह दिव्यांग होने के कारण तीन पहिये वाली मोटरसाइकिल से चलते हैं। वह हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति और तस्वीरों के अनादर को लेकर लोगों को जागरुक करते हैं।
Optical Illusion Iq test: तस्वीर में काका के बीच लिखा है फूफा, क्या आप 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
नाक से बांसुरी बजाते हैं बाबा
पंजाब के पटियाला से महाकुंभ में पहुंचे ईश्वर बाबा अपनी अनूठी कला की वजह से आकर्षण का केंद्र बने हैं। वह एक साथ दो-दो बांसुरी बजाते हैं। सबसे अनोखी बात है कि वह अपनी नाक से भी बांसुरी बजा सकते हैं। जूना अखाड़े से जुड़े इस बाबा की प्रसिद्धि इतनी बढ़ गई है कि उनका नाम बांसुरी बाबा पड़ गया।
CIA Secret Document: कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? सीआईए के रहस्यमयी दस्तावेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा