सब्सक्राइब करें

Success Story: दुकान से ब्रेड लेकर लौटा, तो शख्स बन गया करोड़ों का मालिक, जानिए कैसे हुआ इतना बड़ा चमत्कार

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 05:40 PM IST
सार

Success Story: दुकान से ब्रेड का पैकट लेकर घर लौटा शख्स करोड़पति बन गया है। अब सोच रहे होंगे आखिर इतनी जल्दी कोई कैसे करोड़पति बन सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
man buy bread wins 4 crore rupees when he returns home
दुकान से ब्रेड लेकर लौटा, तो शख्स बन गया करोड़ों का मालिक - फोटो : Adobe Stock

Success Story: कब किसकी किस्मत पलट जाए और कौन रातों रात करोड़पति बन जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। अमेरिका के साउथ कैरोलिना में भी एक शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ है, जो एक पल में करोड़पति बन गया। वो अपने घर से खाने के लिए ब्रेड लेने गया था, लेकिन जब लौटकर आया तो उसके पास करोड़ों रुपये थे। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि सौ फीसदी सच है। आइए जानते हैं कि शख्स कैसे एक पल में करोड़पति बन गया? 



साउथ कैरोलिना के मिडलैंड्स इलाके की यह घटना है। यहां पर रहने वाला एक आम शख्स हर दिन की तरह अपने घर से दुकान पर सिर्फ एक  पैकेट ब्रेड लेने के लिए गया था। उसने दुकान से ब्रेड तो खरीदी ली, लेकिन काउंटर पर रखे एक लॉटरी टिकट को देख लिया और फिर उसे खरीद लिया। 

शख्स ने वहां से ब्रेड के साथ-साथ करीब 900 रुपये का एक स्क्रैच-ऑफ लॉटरी टिकट खरीद लिया, जिसका नाम रूबी रेड ट्रेजर्स था। उस समय उसको बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह छोटा सा दांव उसकी पूरी जिंदगी को बदल देगा। वह ब्रेड और टिकट लेकर अपने घर आ गया। 

Desi Jugaad: कूड़ेदान से निकलने लगी ठंडी हवा, जुगाड़ का लेवल देख नहीं होगा यकीन

घर आकर स्क्रैच किया टिकट, तो हैरान हो गया

घर पहुंचने पर शख्स ने टिकट को स्क्रैच किया तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। टिकट पर $500,000 (करीब 4.7 करोड़ रुपये) का इनाम लिखा हुआ था। शख्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि करीब 4.7 करोड़ रुपये जीत चुका है। 

Interesting Facts: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों होता है ‘X’? जानिए इसका पूरा साइंस और सेफ्टी कनेक्शन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने साउथ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों से बात के दौरान अपने अनुभव को शेयर किया है। उसने कहा कि जो आप देखते हैं उस पर आपको यकीन नहीं होता है। उसने कहा कि बार-बार देख रहा था कि कहीं मुझसे कोई गलती तो नहीं हुई है। शख्स का कहना है कि अभी तक उसने फैसला नहीं लिया है कि वो इतनी बड़ी रकम का क्या करेगा? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed