{"_id":"5ce3e0b6bdec22074d53c354","slug":"man-heart-is-at-right-side-and-liver-at-left-side-in-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरी जगह पर था शख्स के शरीर का ये जरूरी अंग, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दूसरी जगह पर था शख्स के शरीर का ये जरूरी अंग, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 22 May 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमतौर पर ऐसा बहुत कम ही देखने और सुनने को मिलता है कि किसी इंसान के शरीर का अंग अपनी जगह पर न होकर के दूसरी जगह पर हो। ऐसे मामले काफी हैरान करने वाले होते हैं। इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
दरअसल, एक शख्स पेट दर्द की शिकायत लेकर यहां के शासकीय महाराजा यशवंतराव होलकर चिकित्सालय (एमवायएच) पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि उसे अपेंडिक्स है। इसके साथ ही डॉक्टर यह जानकर भी चकित रह गए कि शख्स का दिल बायीं ओर के बजाय दायीं ओर धड़क रहा है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, अपेंडिक्स के ऑपरेशन से पहले जब डॉक्टरों ने मरीज की अलग-अलग जांच करायी तो खुलासा हुआ कि जन्मजात विकृति के कारण दिल के अलावा शख्स के कुछ अन्य प्रमुख भीतरी अंग भी सामान्य स्थिति की तुलना में उल्टी दिशा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
डॉक्टरों ने बताया कि आमतौर पर लिवर इंसान के शरीर के दायीं ओर पाया जाता है, लेकिन यह अंग शख्स के शरीर में बायीं ओर है। इसी तरह, उसके शरीर में स्प्लीन (तिल्ली) बायीं तरफ न होकर दायीं तरफ है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
महाराजा यशवंत राव होलकर चिकित्सालय (एमवायएच) के सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर अरविंद शुक्ला ने बताया कि इस मामले में हैरानी की बात यह भी रही कि 36 वर्षीय शख्स को इससे पहले इस बात का पता ही नहीं था कि उसके शरीर में कई अंग सामान्य स्थिति की तुलना में उल्टी तरफ हैं। उन्होंने बताया कि पेट दर्द की शिकायत से पहले वह बड़े आराम से अपनी जिंदगी गुजार रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।