{"_id":"5c4301b1bdec227381665506","slug":"man-jumps-off-11th-floor-of-cruise-ship-deck-to-make-viral-video-gets-banned-for-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरनाक : क्रूज शिप की 11वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, अब जीवनभर के लिए लगी पाबंदी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
खतरनाक : क्रूज शिप की 11वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, अब जीवनभर के लिए लगी पाबंदी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Sat, 19 Jan 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Twitter
Link Copied
आज के दौर में हर कोई शॉर्टकट तरीके से नाम कमाना चाहता है, उसके लिए फिर उसे चाहे कुछ भी ही क्यों न करना पड़े। सोशल मीडिया में आसानी से वायरल होने वाले वीडियो लोगों को इसका आसान रास्ता देते हैं, लेकिन कई बार इस तरह नाम कमाने के चक्कर में जान जाने का भी खतरा बढ़ जाता है।
Trending Videos
2 of 8
- फोटो : Twitter
60-सेकेंड में ट्विटर पर प्रसिद्धि हासिल करने के चैलेंज को देखते हुए वाशिंगटन के एक व्यक्ति कुछ ऐसा ही खतरनाक काम किया है, जिसकी वजह से उसपर अब कई तरह की पाबंदी भी लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
Nikolay Naydev instagram
- फोटो : Instagram
वॉशिंगटन के 27 वर्षीय नोकोले नेदेव ने बहामास में खड़ी रॉयल कैरिबियन क्रूज शिप की 11वीं मंजिल से सीधे पानी में छलांग लगा दी। नेदेव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके दोस्त उन्हें प्रोत्साहित करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, रॉयल कैरिबियन ने नेदेव और उसके दोस्तों पर आजीवन पाबंदी लगा दी है।
4 of 8
- फोटो : Twitter
नेदेव के दोस्तों ने इस पूरे वाक्ये का वीडियो बना लिया, ताकि उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकें। वीडियो में दिख रहा है कि 27 वर्षीय निकोले नायदेव बहामास के नासाउ में खड़े रॉयल कैरेबियन क्रूज जहाज की 11वीं मंजिल से कूद गए। इस दौरान उनके दोस्त निकोले की तारीफ करते हैं और उसे चियर करते हैं। अब यह क्लिप काफी वायरल हो गई है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : Social Media
खबरों के मुताबिक, इस खतरनाक स्टंट को करने वाले नोकोले नेदेव और उसके सभी दोस्तों को रॉयल कैरेबियन क्रूज ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया है। बताया जा रहा है कि नोकोले को स्टंट के बाद जहाज पर फिर से चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों ने उसे अपना रास्ता खोजने के लिए कहा!
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।