{"_id":"5c42a3c0bdec227353189e9a","slug":"29th-over-of-indian-inning-was-match-turning-point-when-ms-dhoni-escaped-a-alex-carrey-didnt-appeal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: 29वें ओवर में ही हार चुकी थी ऑस्ट्रेलिया, यह था मैच का टर्निंग पॉइंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: 29वें ओवर में ही हार चुकी थी ऑस्ट्रेलिया, यह था मैच का टर्निंग पॉइंट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 19 Jan 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Link Copied
मेलबर्न वन-डे में जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया। वैसे तो 230 रन के जवाब में भारत को यह जीत आखिरी ओवर में नसीब हुई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया 29वें ओवर में ही यह मैच हार चुका था। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए अगली स्लाइड...
Trending Videos
2 of 6
दरअसल, तीसरे वन-डे में भारतीय टीम की जीत की कहानी एमएस धोनी के बल्ले से निकली। उन्होंने आखिरी तक नाबाद रहते हुए टीम इंडिया को मैच और सीरीज में जीत दिलाई। वैसे जब शुरू में बल्लेबाजी के लिए एमएस धोनी आए थे तब वह काफी जूझते दिखे। उनके कई कैच छूटे तो कई बार वह रन आउट होने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
इसी बीच 29वें ओवर में एक ऐसी घटना घटी जिससे टीम इंडिया की जीत में खलल पड़ सकती थी, इसे सुनहरे अवसर को गंवाते ही ऑस्ट्रेलिया मैच से बाहर हो गया। यह ओवर पीटर सिडल लेकर आए। उनकी एक गेंद सीधे धोनी के पैड पर लगी जोरदार अपील हुई। अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने रीव्य लिया। फैसला धोनी के पक्ष में आया।
4 of 6
इस फैसले से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खासे निराश दिखे। अगली गेंद पर धोनी ने फिर से बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सीधे विकेटकीपर एलेक्स कैरी के दस्तानों में समा गई, यहीं ऑस्ट्रेलिया से सबसे बड़ी चूक हो गई। कैरी समेत किसी भी कंगारू खिलाड़ी ने कोई अपील नहीं की।
विज्ञापन
5 of 6
शायद उन्हें बाहरी किनारे की आवाज ही सुनाई नहीं दी। वैसे मैक्सवेल थोड़े उत्साहित जरूर दिखे थे, लेकिन उनको किसी ने गंभीरता से नहीं लिया और इस तरह से न अपील हुई और न ही अंपायर ने धोनी को आउट दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।