Ajab-Gajab: दिल्ली सरकार ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार देश की राजधानी दिल्ली में कुत्तों में माइक्रोचिप लगवाएगी। कुत्तों में माइक्रोचिप लगाने और टीकाकरण के लिए करीब 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आगामी बजट में इस काम के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान करेगा।
Ajab-Gajab: क्यों करोड़ों रुपये खर्च कर कुत्तों में माइक्रोचिप लगाएगी दिल्ली सरकार? जानिए आखिर क्या है वजह
Ajab-Gajab: देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने आवारा कुत्तों में माइक्रोचिप लगवाने का फैसला किया है। इस चिप के जरिए उनके टीकाकरण का रिकॉर्ड, स्थान और पहचान जैसी जानकारियां दर्ज की जाती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन-कौन खर्च करेगा पैसे?
- अधिकारियों ने बताया है कि इस राशि में से 20 करोड़ रुपये नगर निगम खुद करेगा, तो वहीं शेष 15 करोड़ रुपये पशु कल्याण के क्षेत्र में काम करने का अनुभव रखने वाले गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ साझेदारी के माध्यम से खर्च होंगे।
अधिकारियों का बयान
Solar Eclipse: कब लग रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिखाई देगा? दिन में ही हो जाएगी रात
कितने कुत्तों में लगेगी माइक्रोचिप।
- अधिकारियों के मुताबिक, निगम का अगले 2-3 महीनों में दिल्ली में कम से कम 25,000 कुत्तों पर माइक्रोचिप लगाने और टीकाकरण का लक्ष्य है।
- उनका कहवा है कि माइक्रोचिप से टीकाकरण का रिकॉर्ड, स्थान और पहचान जैसी अहम जानकारियां दर्ज की जा सकेंगी।
Sea Snake: : दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री सांप, लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश, शार्क का करता था शिकार
कितनी होगी एक माइक्रोचिप की लागत?
- इन जानकारियों का इस्तेमाल आगे का जाकर स्वास्थ्य की निगरानी करने और कुत्तों के काटने या बीमारी के प्रकोप जैसी स्थितियों में त्वरित कदम उठाने के लिए किया जा सकेगा।
- अधिकारियों ने यह भी बताया कि एक माइक्रोचिप की लागत करीब 300 रुपये होगी।