{"_id":"6201fa69d8c6bf26c230e4d6","slug":"medicine-to-control-men-from-cheating-their-female-partner-know-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: महिलाओं को प्यार में नहीं मिलेगा धोखा, बेवफाई करने वाले मर्दों के लिए बनेगी दवा!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: महिलाओं को प्यार में नहीं मिलेगा धोखा, बेवफाई करने वाले मर्दों के लिए बनेगी दवा!
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिलाओं को प्यार में नहीं मिलेगा धोखा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रेम दुनिया की सबसे पवित्र भावना है। प्रेम ही एक ऐसी चीज है जो इंसान को दूसरे इंसान से बांधे रखती है। अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका के बीच जब प्रेम कम होने लगता है तो आपस में दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में प्रेम की जगह लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। रिश्तों में खटास आने लगती है। दूरियां इतनी बढ़ जाती हैं कि उनके रिश्तों में किसी तीसरे का भी दखल होने लगता है। वैसे तो रिश्तों में दरार आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर देखा जाता है कि पुरुष अपने साथी को छोड़ किसी दूसरी महिला मित्र की तरफ आकर्षित होने लगता है। इसकी भी कई सारी वजहें हो सकती हैं। अमूमन देखा गया है कि कुछ समय बाद पुरुषों को साथी में वो आकर्षण नहीं दिखाई देता है जो पहले दिखाई देता था। हालांकि, सभी पुरुष एक जैसे नहीं होते हैं। ऐसे में महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब घबराने की बात नहीं है। जिन महिलाओं को प्रेम में धोखा मिलता है उनके लिए एक खुशखबरी है। आइए जानते हैं कि क्या है वो खुशखबरी.......
2 of 5
महिलाओं को प्यार में नहीं मिलेगा धोखा
- फोटो : iStock
दरअसल, जो पुरुष पत्नी या प्रेमिका के साथ धोखा या बेवफाई करते हैं उनके लिए वैज्ञानिक अनोखी दवा बनाने की योजना बना चुके हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंडोक्राइन सोसाइटी के क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी और मेटाबॉलिज्म जर्नल में एक अध्ययन की रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया है जो दावा करती है कि जिन पुरुषों में हाइपरसेक्शुअल नाम की बीमारी होती है वो अपने साथी को धोखा ज्यादा देते हैं।
3 of 5
महिलाओं को प्यार में नहीं मिलेगा धोखा
- फोटो : pixabay
दरअसल, पुरुष और महिला के शरीर में ऑक्सीटॉसिन हॉर्मोन पाया जाता है। आम तौर पर इसे लव हॉर्मोन भी कहा जाता है। इसी हॉर्मोन की वजह से विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ता है। जब इस हॉर्मोन की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है तब ऐसी समस्या पैदा होती है जिससे व्यक्ति एक से अधिक लोगों के प्रति आकर्षित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महिलाओं को प्यार में नहीं मिलेगा धोखा
- फोटो : istock
इस शोध के दौरान 100 पुरुषों को चुना गया जिसमें 64 ऐसे पुरुष थे जिनमें हाइपर सेक्शुअल डिसऑर्डर ज्यादा पाया गया। जबकि 38 ऐसे पुरुष थे जो सामान्य थे, यानी शरीर में ऐसी समस्या नहीं थी। अध्ययन में ये भी बताया गया है कि ऑक्सीटॉसिन की मात्रा शरीर में ज्यादा होने से ही लोग अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। जानकार बताते हैं कि ऑक्सीटॉसिन और हाइपरसेक्शुअल के बीच सीधा रिश्ता है। ऐसे में वैज्ञानिकों का ये दावा है कि यदि हम ऐसी दवाई बनाएं जिससे ऑक्सीटॉसिक की मात्रा को शरीर में कम किया जाए जिससे पुरूष, महिलाओं को धोखा न दे सकें।
विज्ञापन
5 of 5
महिलाओं को प्यार में नहीं मिलेगा धोखा
- फोटो : Pixabay
अध्ययन में ये भी पाया गया कि जिन पुरुषों पर कॉग्निटिव बिहेवियर थैरपी की गई उनमें ऑक्सीटॉसिन की मात्रा में कमी देखी गई और हाइपरसेक्शुअल डिसऑर्डर भी कम हुआ। हालांकि जानकार ऐसा भी बताते हैं कि ऑक्सीटॉसिन की मात्रा को बिना दवाई के भी कम किया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।