सब्सक्राइब करें

Chrissy Teigen: वो मॉडल, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करते हैं फॉलो

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 23 Jan 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Model Chrissy Teigen Followed by US President Joe Biden
जो बाइडन और क्रिसी टीगेन - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही जो बाइडन को अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट मिला। इस अकाउंट से वो 13 लोग को फॉलो कर रहे हैं। इस सूची में जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन, कमला हैरिस समेत व्हाइट हॉउस के कई अधिकारी हैं। लेकिन इन 13 लोगों में क्रिसी टीगेन नाम की एक मॉडल भी है, जो काफी चर्चा में है। क्रिसी टीगेन ने खुद ही बाइडन से फॉलो करने का अनुरोध किया था।

Trending Videos
Model Chrissy Teigen Followed by US President Joe Biden
क्रिसी टीगेन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, क्रिसी टीगेन ने ट्वीट कर बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट पर ब्लॉक कर दिया था। ऐसे में वो पिछल चार सालों से राष्ट्रपति के ट्वीट नहीं देख पाती थीं। क्रिसी टीगेन ने अपना दुख सुनाते हुए अनुरोध किया की क्या बाइडन उन्हें फॉलो कर सकते हैं? ऐसे में बाइडन ने तुरंत उनकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद से ही क्रिसी और उनके फॉलोअर्स काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Model Chrissy Teigen Followed by US President Joe Biden
क्रिसी टीगेन - फोटो : सोशल मीडिया

35 वर्षीय क्रिसी टीगेन सालों से ट्रंप की नीतियों की मुखर आलोचक रही हैं। साल 2017 में एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने ये बात खुलकर कह दी, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। इसके बाद जो बाइडन के चुनाव प्रचार के दौरान क्रिसी और उनका परिवार लगातार बाइडन के पक्ष में बोलते और अप्रत्यक्ष प्रचार करते रहे।

Model Chrissy Teigen Followed by US President Joe Biden
क्रिसी टीगेन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि क्रिसी टीगेन की मां थाइलैंड की और उनके पिता अमेरिकन हैं। क्रिसी ने साल 2010 में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में ही बड़ा रुतबा हासिल कर लिया। मूल रूप से क्रिसी टीगेन फूड शोज में आती हैं और खुद को दूसरी मॉडल्स से इतर फूडी कहती हैं। उन्होंने अबतक कई टीवी शो भी होस्ट कर लिया है और खाना पकाने पर दो किताबें भी लिख चुकी हैं।

विज्ञापन
Model Chrissy Teigen Followed by US President Joe Biden
क्रिसी टीगेन - फोटो : सोशल मीडिया

पेशे से मॉडल क्रिसी टीगेन राजनीति और सामाजिक बदलावों को लेकर भी काफी मुखर रही। वे खुद को फेमिनिस्ट कहती हैं और उनका मानना है कि बच्चों को भी वे इसी तरह से बड़ा करेंगी। साल 2020 में क्रिसी का नाम काफी चर्चा में रहा, जब अश्वेत मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत से अमेरिका गरमाया हुआ था। उस दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। ऐसे में क्रिसी ने 200,000 डॉलर उन प्रदर्शनकारियों की जमानत के लिए दान कर दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed