Ajab-Gajab: वैज्ञानिक ने एक शोध किया है जिसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। यह शोध नीदरलैंड के वैज्ञानिक ने किया है, जिसमें पता चला है कि शराब पीने वाले को ज्यादा मच्छर काटते हैं। इस शोध में 500 लोगों को शामिल किया गया था, जो म्यूजिक फेस्टिवल में गए थे। इस दौरान 500 लोगों के हाथ मच्छर से भरे डब्बे में डाला गया, जिसे कैमरे में रिकॉर्ड किया। इस शोध में पता चला कि शराब पीने वाले लोगों को 34 प्रतिशत ज्यादा मच्छर काट रहे थे। इसके अलावा न नहाने वाले और न ही सनस्क्रीन लगाने वाले लोगों को भी मच्छर ने ज्यादा मच्छर काटा। इसे शोध में खुलासा हुआ कि शराब पीने वाले इंसान को मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं।
Ajab-Gajab: बियर पीने वाले को ज्यादा काटते हैं मच्छर और नहाने वालों को..., नए शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Ajab-Gajab: वैज्ञानिक ने एक शोध किया है जिसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। यह शोध नीदरलैंड के वैज्ञानिक ने किया है, जिसमें पता चला है कि शराब पीने वाले को ज्यादा मच्छर काटते हैं। इस शोध में 500 लोगों को शामिल किया गया था, जो म्यूजिक फेस्टिवल में गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिक फेलिक्स होल इस शोध टीम की मुखिया थीं और वह जानना चाहती थीं कि कुछ लोगों को मच्छर क्यों अधिक काटते हैं और कुछ लोगों को क्यों कम? उन्होंने इसके लिए फेस्टिवल में आए लोगों को एक खास प्रयोग में शामिल किया। वहां पर पहुंचे लोगों से कहा गया कि वे लोग अपने हाथ को मच्छरों से भरे एक डिब्बे में डालें, लेकिन घबराए नहीं। उनके हाथों एक सुरक्षित कपड़ों से ढका गया था, जिससे मच्छर सूंघ तो सकते थे, पर काट नहीं सकते थे। यह आयोजन तीन दिन तक चला है और करीब 60 हजार लोगों ने इसमें भाग लिया।
बियर पसंद करते हैं मच्छर
इस शोध से वैज्ञानिकों को कुछ हैरान करने वाले नतीजे सामने आए। इस आयोजन के दौरान लगभग 500 लोगों ने अपने हाथ मच्छरों से भरे जाल में डाले। इस प्रयोग का वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, जिससे पता लगाया जा सके कि किस व्यक्ति के हाथ पर कितने मच्छर बैठे और कितनी देर तक रहे। इसके साथ ही, सभी लोगों से एक प्रश्नावली भी भरवाई गई। इसमें सवाल था कि उन्होंने क्या खाया, क्या पिया या कैसे रहे।
Viral Video: रेलवे फाटक था बंद और लोग कर रहे थे इंतजार, तभी अचनाक घोड़ा गाड़ी ने तोड़ा गेट और पार कर गई ट्रैक
कौन लोग मच्छरों को आए पसंद?
जब वैज्ञानिकों ने इन जवाबों को वीडियो से जोड़ा, तो सामने आया कि बीयर पीने वाले, मारिजुआना (गांजा) इस्तेमाल करने वाले, और दूसरों के साथ बिस्तर शेयर करने वाले लोग मच्छरों को सबसे ज्यादा पसंद आए! रिसर्ट टीम ने मजाकिया अंदाज में लिखा- मच्छरों को हमारे बीच के मौज-मस्ती करने वालों का स्वाद ज्यादा पसंद आता है. वहीं, जो लोग सनस्क्रीन लगाते थे या हाल ही में नहाए थे, उन्हें मच्छरों ने कम तवज्जो दी यानी की मच्छरों ने उन्हें ज्यादा नहीं काटा।
कहां है दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रा मार्ग? 13 देशों से गुजरता है, रास्ते में नहीं है कोई नदी और जलस्रोत
कैसे मच्छर करते हैं शिकार?
मच्छरों को जब लोगों का एक समूह मिलता है, तो पहले सूंघते हैं और तय करते हैं कि किसने काटना है और किसे नहीं। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल पाया है कि मच्छरों को कौन सी गंध सबसे ज्यादा पसंद है। लेकिन शोध में पता चला कि मच्छरों को बीयर पीने वाले लोग अधिक पसंद आते हैं, लेकिन वैज्ञानिक फेलिक्स होल का कहना है कि शायद ऐसा शराब की वजह से नहीं, बल्कि उनके व्यवहार में होने वाले बदलाव की वजह से होता है। उन्होंने बताया कि “जो लोग शराब पीते हैं, वे ज्यादा जोश से नाचते हैं, जिससे उनके शरीर का तापमान और पसीने की गंध बदल जाती है और यही बात मच्छरों को पसंद आती है। हालांकि, असल में किन लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं, यह जानने के लिए फेस्टिवल के बाहर शोध करना होगा।