फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की पांच सबसे खतरनाक झीलें, जहां जान जोखिम में डालकर जाते हैं लोग

Sun, 08 Dec 2019 05:50 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
most dangerous lakes in the world that is very strange
कीवू झील - फोटो : Social media

झीलों को आमतौर पर सुंदरता के लिहाज से देखा जाता है। यही वजह है कि लोग झीलों के किनारे जाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं होता। हालांकि फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर इन जगहों पर जाते हैं। 

most dangerous lakes in the world that is very strange
मिशिगन झील, अमेरिका - फोटो : Social media

मिशिगन झील, अमेरिका

अमेरिका की सबसे बड़ी झीलों में से एक 'लेक मिशिगन' जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी। बताया जाता है कि इस झील के पास जानलेवा गैस का बादल छा गया था, जिसकी वजह से वहां मौजूद सारे जीव-जंतु मर गए थे। वैज्ञानिकों का मानना था कि झील के नीचे एक ज्वालामुखी है, जिसकी वजह से कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस पानी में मिल गई होगी और गैस का स्तर बढ़ने से वह बादल में तब्दील हो गए होंगे। 

most dangerous lakes in the world that is very strange
कीवू की विस्फोटक झील - फोटो : Facebook/Tangente Photography

कीवू की विस्फोटक झील

अफ्रीकी देश कांगो की कीवू झील दुनिया के सबसे खतरनाक झीलों में से एक है। इसे 'विस्फोटक झील' के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इसके पानी में कार्बन डाई-ऑक्साइड और मीथेन गैस मौजूद है। कहा जाता है कि इस झील के पास अगर हल्का सा भी भूकंप आ जाए तो झील में एक बड़ा विस्फोट हो जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
most dangerous lakes in the world that is very strange
उबलती झील, डोमिनिका - फोटो : Social media

उबलती झील, डोमिनिका

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कैरेबियन क्षेत्र में स्थित एक देश है डोमिनिका, जहां एक उबलती हुई झील है। इस झील के पास जाना मौत को दावत देने के समान है। दरअसल, इसके पानी का तापमान 92 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और इसकी वजह है इस झील के पास एक ज्वालामुखी का होना, जो पानी को हमेशा गर्म रखता है। 

विज्ञापन
most dangerous lakes in the world that is very strange
गाफसा झील, ट्यूनीशिया - फोटो : Social media

ट्यूनीशिया की झील 

ट्यूनीशिया के गाफसा में मौजूद इस झील को इसलिए खतरनाक कहा जाता है, क्योंकि इसके पानी में जहरीले शैवाल पाए जाते हैं। इसके अलावा इस झील में फॉस्फेट की खान भी है, जिसमें रेडियोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इस झील में तैरने से लोगों को मना किया जाता है। इस झील की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यह रेगिस्तान के बीच में अचानक ही बन गया था, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed