Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Most Dangerous Plant In World Name Gympie Gympie Whose Poisonous Stingers Can Kill Human Know Facts In Hindi
{"_id":"6787c1b02382fab53700477a","slug":"most-dangerous-plant-in-world-name-gympie-gympie-whose-poisonous-stingers-can-kill-human-know-facts-in-hindi-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dangerous Plant: इस पौधे को छूने से इंसान कर सकता है आत्महत्या, जानिए कहां मिलता है दुनिया का सबसे जहरीला पौधा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Dangerous Plant: इस पौधे को छूने से इंसान कर सकता है आत्महत्या, जानिए कहां मिलता है दुनिया का सबसे जहरीला पौधा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:42 PM IST
सार
Most Dangerous Plant: जहरीला पौधा देखने में बिल्कुल साधारण है। इसको छूने से किसी गर्म एसिड से जलने और बिजली के झटके का अहसास होता है। बताया जाता है कि इसका डंक इतना खतरनाक दर्द देता है कि इंसान तड़प-तड़प कर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
इस पौधे को छूने से इंसान कर सकता है आत्महत्या
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Most Dangerous Plant: धरती पर कई तरह के पेड़-पौधे पाए जाते हैं। लोग हरियाली के लिए पेड़-पौधों को लगाते हैं। पर्यावरण के लिए पेड़ बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनके कारण ही मानव जीवन का अस्तित्व भी है। हालांकि, इस दुनिया में कई बेहद जहरीले और खतरनाक पौधे भी हैं, जो किसी की भी पलभर में जान ले सकते हैं। हम आपको अपनी इस खबरे में एक ऐसे ही बेहद खतरनाक और जहरीले पौधे के बारे में बताएंगे।
धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले पौधे का नाम जिम्पई-जिम्पई है। यह जहरीला पौधा देखने में बिल्कुल साधारण है। इसको छूने से किसी गर्म एसिड से जलने और बिजली के झटके का अहसास होता है। बताया जाता है कि इसका डंक इतना खतरनाक दर्द देता है कि इंसान तड़प-तड़प कर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो जाता है। इसके कारण इस पौधे को सुसाइड प्लांट (Suicide Plant) कहा जाता है।
वैज्ञानिक मरिना हर्ले ने इस पौधे के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। एक बार वह ऑस्ट्रेलियाई वर्षावनों पर रिसर्च कर रही थीं। उनको पता था कि जगल में कई खतरनाक पेड़ पौधे भी हो सकते हैं। इनसे बचाव के लिए उन्होंने हाथों में वेल्डिंग ग्लव्स और बॉडी सूट पहन रखा था। रिसर्च के दौरान वह एक नए पौधे के संपर्क में आईं। वेल्डिंग ग्लव्स के साथ भी इस पौधे की स्टडी करना उनको भारी पड़ गया।
2 of 5
इस पौधे को छूने से इंसान कर सकता है आत्महत्या
- फोटो : Adobe Stock
उन्होंने बताया कि इस पौधे को छूने के बाद एसिड और बिजली का झटका लगने का अहसास हुआ जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची। तब तक उनका पूरा शरीर लाल हो चुका था और वह जलन से चिल्ला रही थीं। जिम्पई-जिम्पई के असर को कम करने के लिए उनको लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा और स्टेरॉयड का सेवन करना पड़ा। उन्होंने डिस्कवरी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बिजली का झटका और शरीर पर एसिड डालने जैसा दर्द था।
इस पौधे को छूने से इंसान कर सकता है आत्महत्या
- फोटो : Adobe Stock
जिम्पई-जिम्पई को दुनिया का सबसे जहरीले डंक वाला पौधा माना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कई सेना के अधिकारी इस पौधे का शिकार हुए। इसके साथ ही कई ने दर्द से तड़पकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बाकी जिंदा बचे लोग कई सालों तक दर्द से परेशान रहे। इसके बाद लोगों का इस पर ध्यान गया और इसको सुसाइड प्लांट का नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस पौधे को छूने से इंसान कर सकता है आत्महत्या
- फोटो : Adobe Stock
इस पौधे का बायोलॉजिकल नाम डेंड्रोक्नाइड मोरोइड्स है। यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी रेनफॉरेस्ट में पाया जाता है। इसका कॉमन नेम जिम्पई-जिम्पई है। इस पौधे को कई नामों से भी जाना जाता है। सुसाइड प्लांट, जिम्पई स्टिंगर, स्टिंगिंग ब्रश और मूनलाइटर जैसे नामों से लोग इसे जानते हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ ही मोलक्कस और इंडोनेशिया में यह पौधा पाया जाता है।
इस पौधे को छूने से इंसान कर सकता है आत्महत्या
- फोटो : Adobe Stock
यह पौधा 3 से 15 फीट तक ऊंचा और कांटों से भरा होता है जिसमें न्यूरोटॉक्सिन जहर होता है। इसके कांटों के माध्यम से जहर शरीर के अंदर चला जाता है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिन की तरह होता है जिसका सीधा असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। इसकी वजह से इंसान की मौत भी हो सकती है। कांटा चुभने के बाद 30 मिनट में दर्द तेजी से बढ़ने लगता है। जल्दी इलाज मिलने पर दर्द कम होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।