सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे महंगा कबूतर, जो 14 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 17 Nov 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
most expensive racing pigeon new kim which was sold in 14 crores rupees
दुनिया का सबसे महंगा कबूतर - फोटो : YVES HERMAN

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने कारनामों के वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी एक खबर से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। दरअसल, किम दो साल की एक मादा रेसिंग कबूतर है, जिसे हाल ही में दुनिया का सबसे महंगा कबूतर होने का तमगा हासिल हुआ है।



Trending Videos
most expensive racing pigeon new kim which was sold in 14 crores rupees
दुनिया का सबसे महंगा कबूतर - फोटो : YVES HERMAN

बता दें कि एक ऑनलाइन निलामी के दौरान इस रेसिंग कबूतर को 19 लाख डॉलर यानी 14 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस नीलामी के साथ ही किम ने दुनिया के सबसे महंगे कबूतर होने का तमगा भी हासिल कर लिया है। पहले इसे 237 डॉलर पर नीलामी के लिए रखा गया था, लेकिन चीन के एक व्यक्ति ने इसे 19 लाख डॉलर में खरीद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
most expensive racing pigeon new kim which was sold in 14 crores rupees
दुनिया का सबसे महंगा - फोटो : Pipa Piegon Paradise

पैराडाइज के मुताबिक, पिछले साल नर आर्मंडो कबूतर के लिए 1.25 मिलियन यूरो का भुगतान किया गया था। अरमांडो नाम के रेसिंग चैंपियन कबूतर को कबूतरों का लुईस हैमिल्टन भी कहा जाता था। उसके रिटायर होने के बाद 2019 में उसे बेचा गया। लेकिन न्यू किम ने आर्मंडो को भी पीछे छोड़ते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। रेसिंग कबूतर किम को पालने वाले कुर्त वाउवर और उनका परिवार निलामी की रकम सुनकर हैरत में पड़ गए।

most expensive racing pigeon new kim which was sold in 14 crores rupees
दुनिया का सबसे महंगा कबूतर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ सालों में चीन में कबूतरों की रेस काफी लोकप्रिय हो रही है। रेसिंग कबूतरों से बच्चा पैदा कराने के लिए लोग एक से बढ़कर एक बोलियां लगाकर कबूतर खरीद रहे हैं। साल 2018 में किम ने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की, जिसमें नेशनल मिडल डिस्टेंस रेस भी शामिल है। उसके बाद से न्यू किम भी रिटायर हो गई है। ऐसे में उम्मीद इस बात की है कि किम के नए मालिक भी उसका इस्तेमाल प्रजनन के लिए करेंगे।

विज्ञापन
most expensive racing pigeon new kim which was sold in 14 crores rupees
दुनिया का सबसे महंगा कबूतर - फोटो : YVES HERMAN

नीलामी संस्था पीपा के सीईओ निकोलास ने रॉयटर्स को बताया, 'ये रिकॉर्ड कीमत अविश्वसनीय है। क्योंकि ये एक मादा कबूतर है। अक्सर, नर कबूतर की कीमत अधिक होती है, क्योंकि वो ज्यादा बच्चे पैदा कर सकता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed