फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Myanmar Earthquake: जानिए आखिर क्यों बार-बार आते हैं भूकंप? क्या है इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह

Wed, 02 Apr 2025 09:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 09:22 PM IST
सार

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए भूकंप में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार हजार ज्यादा लोग घायल हैं। अब इस बीच बुधवार को जापान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 6.0 रही।

विज्ञापन
Myanmar Earthquake Why earthquakes occur what reason for this know all details about earthquake
जानिए आखिर क्यों बार-बार आते हैं भूकंप? - फोटो : Freepik

Myanmar Earthquake: म्यांमार (Earthquake in Myanmar) में 28 मार्च को एक के बाद एक भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को लगे भूकंप के ये झटके इतने तेज थे कि देश में भारी तबाही मची है। पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 7.7 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 7 मापी गई।



म्यांमार में भूकंप के झटके थाईलैंड तक महसूस किए गए। बैंकॉक में इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 और 7.0 रही। दोनों ही भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। म्यांमार में आए भूकंप में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार हजार ज्यादा लोग घायल हैं। अब इस बीच बुधवार को जापान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 6.0 रही। 
 

Myanmar Earthquake Why earthquakes occur what reason for this know all details about earthquake
जानिए आखिर क्यों बार-बार आते हैं भूकंप? - फोटो : Freepik

कहां था भूकंप का केंद्र? 

म्यांमार का सागाइंग भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटके इतने तेज थे म्यांमार के मांडलेय में इरावडी नदी पर कथित तौर पर लोकप्रिय एवा ब्रिज गिर गया। दुनिया के अलग-अलग देशों में भूकंप आते रहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर बार-बार भूकंप क्यों आते हैं?

Myanmar Earthquake Why earthquakes occur what reason for this know all details about earthquake
जानिए आखिर क्यों बार-बार आते हैं भूकंप? - फोटो : Freepik

पृथ्वी के भीतर होती रहती है उथल-पुथल 

पृथ्वी जितनी बाहर शात और स्थिर नजर आती है, उतनी ही उसके भीतर हमेशा उथल-पुथल मची रहती है। भूगर्भीय प्लेटें टकराती रहती हैं, जिसकी वजह से हर साल अलग-अलग देशों में भूकंप आते हैं। कई भूविज्ञान विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारी पृथ्वी टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे तरल पदार्थ (लावा) होता है। यह प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। जब यह प्लेटें आपस में टकराती हैं, तो ऊर्जा निकलती है, जिसकी वजह से भूकंप आता है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Myanmar Earthquake Why earthquakes occur what reason for this know all details about earthquake
जानिए आखिर क्यों बार-बार आते हैं भूकंप? - फोटो : Freepik

क्यों मचती है तबाही? 

धरती के नीचे स्थित भूगर्भीय प्लेटें बहुत धीमी गति से घूमती रहती हैं। यह हर वर्ष अपने स्थान से 4-5 मिमी तक खिसकती हैं। इस दौरान कुछ प्लेटें एक-दूसरे से दूर हो जाती है। इसके साथ ही कुछ एक के नीचे सरक जाती हैं, जिनके खिसकने और टकराने की प्रक्रिया की वजह से ही भूकंप आता है। जिस स्थान पर धरती के अंदर चट्टानें टूटती या टकराती हैं, वह स्थान भूकंप का केंद्र होता है। इसे हाइपोसेन्टर कहते हैं। 

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कब और कहां दिखेगा

विज्ञापन
Myanmar Earthquake Why earthquakes occur what reason for this know all details about earthquake
जानिए आखिर क्यों बार-बार आते हैं भूकंप? - फोटो : Freepik

इस केंद्र से भूकंप की ऊर्जा तरंगों के रूप में फैलती हैं। तरंगों के धरती के सतह तक पहुंचने पर कंपन महसूस होता है। जिस स्थान पर यह  यह ऊर्जा सतह को काटती है, उसे एपिसेंटर कहा जाता है। यह स्थान भूकंप के सबसे नजदीक और यहां पर प्रभाव पड़ता है। 

Lighthouse: समुद्र के बीच रहस्यमयी टापू पर क्यों बना है दुनिया का सबसे अलग लाइटहाउस, जानिए क्या है इसकी खासियत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed