भारत प्राचीन काल से रहस्यमयी इमारत, महल और गुफाओं के लिए जाना जाता है। यहां के घने जंगल और पहाड़ों पर छिपी आदिकाल की गुफाएं आज भी भारत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। भारत में ऐसी कई रहस्यमयी गुफाएं हैं जो आपने आप में अनोखी हैं। ऐसी ही कुछ उदयगिरि की प्रसिद्ध गुफाएं ओडिशा में मौजूद हैं। ये गुफाएं ओडिशा के भुवनेश्वर शहर से लगभग सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर स्थित हैं। इतिहासकारों के मुताबिक ये गुफाएं 350 ईस्वी पूर्व से भी पुरानी हैं। चलिए जानते हैं इन गुफाओं के बारे में...
अजब-गजब: बेहद रहस्यमयी हैं उदयगिरि की ये गुफाएं, जानिए क्या है इनका इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी गुफा
रानी गुफा में आपको कई पुरानी और सुंदर मूर्तियां देखने को मिल जाएंगी। यह गुफा उदयगिरि की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध गुफाओं में से एक है। इस गुफा में हिंदू देवी देवताओं, महावीर और अन्य जैन तीर्थकारों के चित्र लगे हुए हैं। रानी गुफा अति सुंदर मूर्तियों से सजी हुई है जो कि पर्यटकों को काफी लुभाती है।
गणेश गुफा
गणेश गुफा उदयगिरि की सबसे महत्वपूर्ण गुफाओं में से एक है। कहा जाता है कि इस गुफा का नाम यहां मौजूद गणेश की नक्काशीदार आकृति को ध्यान में रखकर रखा गया था। अगर आप ओडिशा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार यहां जरूर घूमने जाएं। आप जैसे ही इस गुफा में प्रवेश करेंगे, तो आपको हाथी की दो बड़ी मूर्तियां बनी हुई दिखाई देंगी।
बाजघर गुफा
यह गुफा थोड़ी छोटी है, लेकिन बहुत खास है। कहा जाता है कि इस गुफा को प्राचीन काल में जैन भिक्षु विश्राम करने के लिए इस्तेमाल करते थे। इसलिए इसे बाजघर के रूप में जाना जाता है। यह गुफा आयताकार आकार में बनाई गई है, जहां आराम करने के लिए पत्थर के बिस्तर और तकिया भी बनाये गए हैं। इस गुफा को अपनी कलात्मक परंपराओं की वजह से भी काफी पसंद किया जाता है।