सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक बीच, जहां जाने पर कांप जाती है रूह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
Five most dangerous beaches in the world know about them
सबसे खतरनाक बीच - फोटो : Istock

दुनियाभर में कई प्रसिद्ध बीच हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। जहां लोग प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही बैठकर आप आराम से लहरों की ठंडी हवा का आनंद लेते हैं। समंदर की लहरों के साथ मौज-मस्ती करने का अलग ही आनंद है। लेकिन दुनिया में कई सुमुद्री तट हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। इन समुद्री तटों पर जानें में लोगों की रूह कांप जाती है। अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा क्या है इन समुद्री तटों पर। आईए दुनिया के खतरनाक समुद्री तटों के बारे में बताते हैं... 



न्यू स्मायर्ना बीच

अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित न्यू स्मायर्ना बीच दुनिया में सबसे खतरनाक और अजीबो गरीब है। बताया जाता है कि इस बीच पर शार्क ने 100 से अधिक लोगों पर हमला किया है। इस समुद्र में कई और खतरनाक जीव हैं, जिसके चलते लोगों के मन में भय रहता है कि वो उन पर हमला न कर दें। यह बीच गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में 'द शार्क कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' के नाम से दर्ज है।

Trending Videos
Five most dangerous beaches in the world know about them
सबसे खतरनाक बीच - फोटो : Istock

प्लाया जीपोलाइट बीच


प्लाया जीपोलाइट बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत सुमद्री तटों में शामिल है। यह मैक्सिको में स्थित है। प्लाया जीपोलाइट बीच जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी है। आप सोच रहे होंगे कि यहां के जीव खतरनाक होंगे जो आपकी जान ले सकते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं। कहा जाता है कि यहां का पानी बेहद खतरनाक है। कभी-कभी यहां इतनी जानलेवा लहरें उठती हैं जिसमें डूबकर लोगों की मौत हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five most dangerous beaches in the world know about them
सबसे खतरनाक बीच - फोटो : Istock

प्रइआ दी बोआ बीच

ब्राजील के जंगल पूरी में दुनिया में अपनी खबूसूरती के लिए जाने जाते हैं। इसी तरह ब्राजील में स्थित प्रइआ दी बोआ बीच की पहचान सबसे खतरनाक बीच के रूप में है। लोगो का मानना है कि इस समुद्र की शार्क बहुत ही खतरनाक हैं। शार्क ने यहां पर 50 से ज्यादा बार लोगों पर हमला किया है। खतरे को देखते हुए अब समुद्र के आसपास के इलाकों में सैलानियों के मौज-मस्ती करने के लिए घेरा बना दिया गया है।

Five most dangerous beaches in the world know about them
सबसे खतरनाक बीच - फोटो : Istock
हनाकापीआई बीच

हवाई द्वीप में मौजूद हनाकापीआई बीच एक बेहद ही खूबसूरत बीच है। यहां का पानी बेहद शांत है जिसमें कई राज छिपे हुए हैं। यहां कुछ सालों से लेकर अभी तक 83 लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। खूबसूरत के साथ ही यह बेहद खतरनाक बीच है। गर्मियों के महीनों में हर रोज यहां हजारों लोग आते हैं। 
विज्ञापन
Five most dangerous beaches in the world know about them
सबसे खतरनाक बीच - फोटो : Istock


केप ट्रिब्यूलेशन

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड में स्थित केप ट्रिब्यूलेशन बीच खतरनाक समुद्री तटों में शामिल है। इस इलाके में जेलीफिश, विषैले सांप, मगरमच्छ और कैसोवरीज के घर पाए जाते हैं। यह शायद दुनिया के सबसे डरावने जीव हैं। नेशनल ज्योग्राफिक के मुताबिक, कैसोवरी इमू से संबंधित बड़े, उड़ान रहित पक्षी हैं और इनका वजन 160 पाउंड से ज्यादा होता है। अगर आप इस पक्षी को छेड़ते हैं, तो यह गुस्से में आपको चोट पहुंचा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed