सब्सक्राइब करें

IND vs PAK T20: 24 अक्तूबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं ये पांच खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 22 Oct 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
IND vs PAK T20 these five players can prove to be india trump card durinng Indian Pakistan world cup match at Dubai
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

करीब पांच साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप मैच खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के सातवें संस्करण का आयोजन भारत में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते बीसीसीआई ने इसे संयुक्त अरब अमीरात और ओमान स्थानांतरित कर दिया। कोविड-19 महामारी के बाद आईसीसी द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह पहला टूर्नामेंट है। 24 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों देशों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कि इस मैच में भारत के वह कौन से पांच खिलाड़ी हैं जिनसे पाकिस्तान को पार पाना आसान नहीं होगा। 

Trending Videos
IND vs PAK T20 these five players can prove to be india trump card durinng Indian Pakistan world cup match at Dubai
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का यह चौथा टी-20 विश्व कप है। पिछले तीन संस्करणों में पहले ही अपनी योग्यता साबित करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर सभी की निगाहों में आ जाएंगे। वह सबसे छोटे प्रारूप के विश्व कप में आखिरी बार भारत का नेतृत्व करेंगे। 32 वर्षीय कोहली ने अब तक 16 मैचों में 86.33 की औसत से 777 रन बनाए हैं। उन्हें पिछले दो टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विराट के नाम 90 मुकाबलों में सबसे ज्यादा 3159 रन दर्ज हैं। इस विश्व कप में भी उनके बल्ले से कई रिकॉर्ड निकल सकते हैं। लेकिन आईसीसी स्तर की टॉफी जीतना उनके लिए सपना बना हुआ है। वहीं अगर भारत पाकिस्तान मुकाबले की बात की जाए तो भारतीय कप्तान विराट कोहली हमेशा भारी पड़े हैं। उनसे पार पाना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा। विराट ने टी-20 मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 254 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK T20 these five players can prove to be india trump card durinng Indian Pakistan world cup match at Dubai
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता है। इसे कई बार वह साबित कर चुके हैं। हिटमैट भारत के इकलौते खिलाड़ी हैं जो अब तक सभी टी-20 विश्व कप में खेले हैं। यह उनका सातवां टी-20 वर्ल्ड कप होगा। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में रोहित से बहुत उम्मीदे हैं। रोहित के अंदर वह क्षमता है जिसके चलते पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बना सकते हैं। अगर रोहित कुछ समय तक क्रीज पर रुक गए तो उसके बाद उनकी आक्रामक बैटिंग देखने को मिलेगी। 34 वर्षीय रोहित ने विश्व कप में 28 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 673 रन दर्ज हैं। इसके अलावा वह 111 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 2864 रन बना चुके हैं। इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में चार शतक लगाने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। इन रिकॉर्ड्स के पता चलता है कि पाकिस्तान के गेंदबाजों की रोहित के आगे कड़ी परीक्षा होगी।  

IND vs PAK T20 these five players can prove to be india trump card durinng Indian Pakistan world cup match at Dubai
जसप्रीत बुमराहल - फोटो : ट्विटर

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। बुमराह की सटीक गेंदों से उन्हें बचना मुश्किल होगा। बुमराह का यह दूसरा विश्व कप है इससे पहले वह साल 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बीते विश्व कप की बात करें तो उन्होंने 4 विकेट लिए थे। लेकिन तब से लेकर अब बुमराह काफी घातक गेंदबाज बन गए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह युजवेंद्र चहल के बाद सबसे ज्यादा सफल भारतीय गेंदबाज हैं। उनके अजीबोगरीब बॉलिेंग एक्शन के चलते बल्लेबाजों को काफी परेशानी होती है। बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेले हैं जिनमें दो विकेट लिए। 

विज्ञापन
IND vs PAK T20 these five players can prove to be india trump card durinng Indian Pakistan world cup match at Dubai
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

ऋषभ पंत

बाए हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए यह पहला टी-20 विश्व कप होगा। पंत छोटे फॉर्मेट के भी कारगर बल्लेबाज हैं। साल 2006 के बाद से यह पहला आईसीसी टूर्नामेंट है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नहीं हैं। ऐसे में 24 वर्षीय पंत से भारत को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि वह पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। टीम इंडिया के इस उभरते हुए बल्लेबाज को अंतिम ओवर्स का आक्रामक बल्लेबाज माना जाता है। पंत ने अब तक 33 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जिनमें उनके नाम 512 रन दर्ज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed