सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव, देखकर घूम जाएगा दिमाग, कहा जा रहा एलियन का बैग

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 26 May 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Creature looking like alien bag found in pacific ocean sea
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : Nautilus Live

Mysterious Creature: समुद्र में चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतु पाए जाते हैं। समुद्र में अनोखे जीव-जंतुओं के अलावा अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें भी मिलती हैं। समुद्र में होने वाली तमाम गतिविधियों पर जीवविज्ञानी करीब से नजर रखते हैं। अब समुद्र में एक ऐसा रहस्यमयी जीव मिला है जिसको देखने के बाद वैज्ञानिक में भी हैरत में पड़ गए हैं। यह जीव देखने में बेहद अजीबोगरीब है। 



प्रशांत महासागर की गहराई में इस जीव को देखा गाया है। वीडियो में दिख रहे जीव को एलियन का शॉपिंग बैग नाम दिया गया है। दरअसल यह देखने में बेहद अजीबोगरीब जीव है। इस जीव के अंदर के अंग को भी आसानी से आप बाहर से ही देख सकते हैं। इस पारदर्शी जीव के पेट में कुछ दिख रहा है जो देखने में चमकदार है और जैसे वह किसी चीज का टुकड़ा हो ऐसा प्रतीत हो रहा है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी जीव के बारे में। 

Trending Videos
Mysterious Creature looking like alien bag found in pacific ocean sea
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : Pixabay

यह अनोखा जीव देखने में किसी बैग की तरह नजर आ रहा है। इसके अंदर के दिखने वाले अंग भी बेहद अजीबोगरीब हैं जिसकी वजह से इसको एलियन का बैग कहा जा रहा है। यह रहस्यमयी जीव सी कुकुंबर की एक अज्ञात प्रजाति से संबंधित है जिसे समुद्र की करीब 7,221 फीट गहराई में खोजा गया है। वीडियो में बिल्कुल साफ-साफ यह जीव नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Creature looking like alien bag found in pacific ocean sea
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

द ओशन एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट के नॉटिलस लाइव में एजुकेशन और आउटरीच की निदेशक मेगन कुक ने इसके बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत महासागर के अंदर एक ROV ने इस जीव के वीडियो को रिकाॅर्ड किया है।  ROV पानी में तैरने वाला एक तरह का व्हीकल है जो रिमोट से चलाया जाता है। यह जीव किंगमैन रीफ और पाल्मायरा एटोल में एक सीमाउंट के करीब नजर आया था।

Mysterious Creature looking like alien bag found in pacific ocean sea
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

मेगन कुक ने बताया है कि इस अजीबोगरीब जीव को देखना हमेशा से बेहद रोमांचक होता है। यह बेहद अनोखे जीव हैं। सी कुकुंबर या होलोथुरियन एक ऐसा समूह है जिसकी कई प्रजातियां मध्य प्रशांत क्षेत्र में मिलती हैं। रिसर्च वेसल ई/वी नॉटिलस (E/V Nautilus) से जुड़े ROV द्वारा देखा गया जीव एल्पिडिडी परिवार का है। 

विज्ञापन
Mysterious Creature looking like alien bag found in pacific ocean sea
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

एल्पिडिडी परिवार का यह जीव समुद्र की गहराइयों में रहता है। यह समुद्र तल पर बैठी समुद्री बर्फ, त्वचा की कोशिकाओं, मृत जानवरों के मल और टुकड़ों पर जिंदा रहता है। चिपचिपे टैन्टेकल की मदद से यह खाना खाता है। जीव के टेंटेकल का आकार पत्ती या सितारे के बराबर होता है जो इसके मुंह के चारों तरफ लाल फ्रिंज बना देते हैं। जिसकी मदद से यह खाना और कार्बनिक पदार्थों को अपने मुंह तक लाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed