{"_id":"6282564efe0b8a344f2d8dd4","slug":"mysterious-creature-octopuses-that-self-destroy-themselves-after-mating-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mysterious Creature: बच्चों को जन्म देने के बाद आत्महत्या कर लेती है ये मां, जानिए इस रहस्यमयी जीव की कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mysterious Creature: बच्चों को जन्म देने के बाद आत्महत्या कर लेती है ये मां, जानिए इस रहस्यमयी जीव की कहानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 17 May 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों को जन्म देने के बाद आत्महत्या कर लेती है ये मां
- फोटो : Pixabay
Link Copied
Mysterious Creature: समुद्र में कई रहस्यमयी और अजीबोगरीब जीव पाए जाते हैं। कई इतने अजीबोगरीब जीव होते हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इन्हीं जीवों में समुद्र में मिलने वाले ऑक्टोपस भी शामिल हैं। ऑक्टोपस ऐसे जीव हैं जो अपने बच्चों को जन्म देने के बाद आत्महत्या कर लेते हैं। यह कहा जा सकता है कि ऑक्टोपस के माता-पिता सिर्फ बच्चों को पैदा करने तक जिंदा रहते हैं। मादा ऑक्टोपस की बेहद दर्दनाक मौत होती है।
अंडा देने के बाद मादा ऑक्टोपस खाना-पीना छोड़ देती है और खुद को चोट पहुंचाती है। सबसे दर्दनाक यह है कि वह शरीर से खाल को नोच नोचकर अलग करती है। अपने ऊपरी भाग को काट देती है। वैज्ञानिकों का ऑक्टोपस के छोटे और बेहद जीवन ने अपनी तरफ ध्यान खींचा है। साल 1944 में शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया था कि संबंध बनाने के बाद ऐसा होता है। हाल ही में शोधकर्ताओं को पता चला है कि संबंध बनाने की वजह से मादा ऑक्टोपस के हार्मोन्स में, कोलेस्ट्रॉल आधारित कई बदलाव होते हैं। यह अहम परिवर्तन बायोकैमिकल पाथवेज में आता है।
Trending Videos
2 of 5
बच्चों को जन्म देने के बाद आत्महत्या कर लेती है ये मां,
- फोटो : iStock
शिकागो यूनिवर्सिटी में शोधकर्ता मॉलीक्यूलर बायोलॉजिस्ट जेड यान वांग ने बताया कि हमें पता है कि आहार के तौर पर और शरीर में सिग्नलिंग सिस्टम के लिए कोलेस्ट्रॉल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कोशिका की झिल्ली में लचीनापान आने से लेकर तनाव हार्मोन तक बनता है। हालांकि इनके जीवन चक्र में भी इसकी भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बच्चों को जन्म देने के बाद आत्महत्या कर लेती है ये मां
- फोटो : iStock
इंसानों में भी अगर कोलेस्ट्रॉल उच्च स्तर पर पहुंच जाता है, तो वब टॉक्सिक होने लगता है। आनुवंशिक विकार की वजह से कोलेस्ट्रॉल मेटाबॉलिज्म बढ़ते हैं। इसकी वजह से व्यवहार संबंधी परेशानियां आती हैं जिनमें अपने आप को चोट पहुंचाना और खाना पीना छोड़ देना शामिल है। ज्यादा गंभीर होने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है।
4 of 5
बच्चों को जन्म देने के बाद आत्महत्या कर लेती है ये मां
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने कई सालों तक समझने के बाद यह बताया है कि ऑक्टोपस और स्क्विड में पाए जाने वाले एक अंग की वजह से ऐसा होता है। शोधकर्ताओं ने साल 1977 में पाया कि ऑक्टोपस की पहले से तय से मौत ऑप्टिक ग्रंथि की वजह से होती है। इंसानों में पिट्यूटरी ऑर्गन की ही तरह ऑप्टिक ग्लैंड काम करती है। ऑक्टोपस की आंखों के बीच में यह पाई जाती है और इसका संबंध सेफलोपोड्स में यौन विकास और उम्र बढ़ने से है।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चों को जन्म देने के बाद आत्महत्या कर लेती है ये मां
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर ऑप्टिक ग्लैंड को ऑक्टोपस में से निकाल दिया जाए, तो अंडे देने के बाद भी कई महीनों तक जिंदा रह सकती है। उन्होंने साल 2018 में इसको लेकर दो मादा ऑक्टोपस में से ऑप्टिक ग्लैंड के आरएनए को सीक्वेंस कर दिया था। एक मरने वाली ऑक्टोपस में कई जीनों में गतिविधियों के उच्च स्तर पाए गए थे। यह यौन संबंध बनाने वाले समेत कई हार्मोन को कंट्रोल करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।