Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2022: Rishabh Pant was stumped for the first time in IPL career of seven years, David Warner out on golden duck after eight years | DC vs PBKS
{"_id":"62828b3da2667856ea4fd445","slug":"ipl-2022-rishabh-pant-was-stumped-for-the-first-time-in-ipl-career-of-seven-years-david-warner-out-on-golden-duck-after-eight-years-dc-vs-pbks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: सात साल के आईपीएल करियर में पहली बार स्टंप आउट हुए ऋषभ पंत, वॉर्नर आठ साल बाद गोल्डन डक का शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: सात साल के आईपीएल करियर में पहली बार स्टंप आउट हुए ऋषभ पंत, वॉर्नर आठ साल बाद गोल्डन डक का शिकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 17 May 2022 08:43 AM IST
सार
वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली (6519 रन) और शिखर धवन (6205 रन) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर बने।
विज्ञापन
1 of 6
ऋषभ पंत का आईपीएल में रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आईपीएल 2022 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन का स्कोर बनाया। दिल्ली को मैच की पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा था। डेविड वॉर्नर को लियाम लिविंगस्टोन ने पहली ही गेंद पर राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। वह आईपीएल में आठ साल बाद गोल्डन डक का शिकार हुए।
Trending Videos
2 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI
वॉर्नर ने आईपीएल में 161 मैच खेले हैं और 161 पारियों में 42.27 की औसत और 140.78 के स्ट्राइक रेट से 5876 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान वह कुल नौ बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। इसमें से कुल तीन बार वह गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
लिविंगस्टोन ने वॉर्नर को पवेलियन भेजा
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के खिलाफ मैच से पहले वॉर्नर पिछली बार 16 मई 2013 को पंजाब के खिलाफ ही गोल्डन डक बना पाए थे। यह भी एक अजब संयोग है। वहीं, पहली बार वॉर्नर 22 मई 2009 को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ गोल्डन डक बना पाए थे। वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली (6519 रन) और शिखर धवन (6205 रन) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर बने।
पंत पहली बार स्टंप आउट हुए
4 of 6
पंत स्टंप आउट हुए
- फोटो : IPL/BCCI
वहीं, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत तीन गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लिविंगस्टोन ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों स्टंप आउट कराया। पंत सात साल के आईपीएल करियर में पहली बार स्टंप आउट हुए। यह उनका 97वें मैच में 96वीं पारी थी। इसमें से वह 15 बार नॉट आउट रहे हैं। पंत ने 97 आईपीएल मैच में 34.56 की औसत और 148.49 के स्ट्राइक रेट से 2799 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
पंत आईपीएल में 14 बार बोल्ड, 48 बार कैच आउट, छह बार कॉट बिहाइन्ड यानी विकेट के पीछे कैच आउट, पांच बार एल्बीडब्ल्यू, सात बार रन आउट और एक बार स्टंप आउट हुए हैं। पंत कभी भी हिट विकेट नहीं हुए हैं। आईपीएल में पंत एक शतक और 15 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 128 रन का रहा है। पंत को आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जसप्रीत बुमराह ने आउट किया है। उन्होंने पंत को छह बार पवेलियन भेजा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।