{"_id":"68724591dde82d1e220f0ba3","slug":"mysterious-place-in-russia-perm-anomalous-zone-molyobka-triangle-mystery-all-details-in-hindi-2025-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia: रूस का एक ऐसा गांव, जहां सुनाई देती हैं अजीबोगरीब आवाजें, वैज्ञानिकों ने लिए आज भी है अबूझ पहेली","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Russia: रूस का एक ऐसा गांव, जहां सुनाई देती हैं अजीबोगरीब आवाजें, वैज्ञानिकों ने लिए आज भी है अबूझ पहेली
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Jul 2025 04:53 PM IST
सार
Mysterious Place in Russia: रूस में एक ऐसा रहस्यमयी गांव है, जो वैज्ञानिकों के लिए भी एक अबूझ पहेली है। यह गांव एम-ट्राएंगल (एम-त्रिकोण) के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
रूस का एक ऐसा गांव, जहां सुनाई देती हैं अजीबोगरीब आवाजें (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mysterious Place in Russia: रूस में एक ऐसा रहस्यमयी गांव है, जो वैज्ञानिकों के लिए भी एक अबूझ पहेली है। यह गांव एम-ट्राएंगल (एम-त्रिकोण) के नाम से जाना जाता है। राजधानी मॉस्को से करीब 600 मील पूरब की तरफ उराल पर्वतों के पास 'मोल्योब्का' नाम का एक गांव स्थित है। दरअसल, एम-ट्राएंगल का मतलब मोल्योब्का ट्राएंगल है। यह रूस के सबसे रहस्यमयी इलाकों में से एक है। एक समय यह स्थान वहां के स्थानीय मानसी लोगों के लिए पवित्र माना जाता था। हालांकि, अब यह जगह अब रहस्यमयी हो गई है।
इस रहस्यमयी जगह को पर्म क्षेत्र का एम-त्रिकोण (ट्राएंगल) या 'पर्म विषम जोन' भी कहा जाता है, जो 70 वर्ग मील में फैला हुआ है। 1980 में यह इलाका तब चर्चा में आया था, जब यहां रहस्यमयीआवाजें सुनाई देने लगीं। आवाजें अचानक ही सुनाई देने लगती हैं।
2 of 5
रूस का एक ऐसा गांव, जहां सुनाई देती हैं अजीबोगरीब आवाजें (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
कहा जाता है कि शोधकर्ताओं ने यहां ट्रैफिक का शोर यानी आती-जाती गाड़ियों की आवाजें रिकॉर्ड की हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई तेज रफ्तार गाड़ी बगल से गुजरी हो, जबकि सबसे हैरानी करने वाली बात यह है कि यहां से सबसे नजदीकी सड़क करीब 40 किलोमीटर दूर है। अभी तक यह रहस्य है कि आखिर गाड़ियों की आवाजें कहां आती हैं।
3 of 5
रूस का एक ऐसा गांव, जहां सुनाई देती हैं अजीबोगरीब आवाजें (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
एम-ट्राएंगल में असामान्य घटनाएं घटती हैं। जैसे बादलों के बीच से धरती पर प्रकाश की एक किरण-पुंज आती हुई प्रतीत होती है, घने जंगलों में अचानक ही विचित्र सी पारदर्शक चीजें दिखने लगती हैं और आसमान में अजीब से चिह्न या अक्षर दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा यहां कई बार उड़नतश्तरियों (यूएफओ) के भी देखे जाने का दावा किया गया है।
रूस का एक ऐसा गांव, जहां सुनाई देती हैं अजीबोगरीब आवाजें (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
इस रहस्यमयी जगह के बारे में यह भी कहा जाता है कि अगर कोई मंदबुद्धि इंसान यहां कुछ दिन गुजार ले तो वह भी तेज-तर्रार और चालाक बन जाता है। इस अनोखी जगह पर आने पर ऐसा अहसास होता है जैसे यहां जरूर कोई चमत्कारी शक्ति है। यहां पृथ्वी से दूर किसी अनजानी या दूसरी दुनिया में आने जैसा प्रतीत होता है। कहा जाता है कि 'पर्म जोन' में आने वाला गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति भी अपने आप ठीक हो जाता है।
रूस का एक ऐसा गांव, जहां सुनाई देती हैं अजीबोगरीब आवाजें (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
एम-ट्राएंगल के बारे में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां कई कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां फोन काम ही नहीं करते। हालांकि, यहीं पर एक रहस्यमयी 'मिट्टी का टीला' भी है, जिसपर चढ़ गए तो आप दुनिया के किसी भी कोने में फोन कॉल लगा सकते हैं, लेकिन जैसे ही टीले से नीचे उतरेंगे, कॉल अपने आप कट जाती है। इस रहस्यमयी टीले को 'कॉल बॉक्स' कहा जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।