Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
mysterious places in India Nidhivan does lord krishna still come to Nidhivan to perform raasleela
{"_id":"6142e40cf86bc11a4a6de2f7","slug":"mysterious-places-in-india-nidhivan-does-lord-krishna-still-come-to-nidhivan-to-perform-raasleela","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का रहस्य: क्या आज भी निधिवन में रासलीला करने आते हैं भगवान श्री कृष्ण? ये है इसके पीछे का राज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आज का रहस्य: क्या आज भी निधिवन में रासलीला करने आते हैं भगवान श्री कृष्ण? ये है इसके पीछे का राज
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:18 PM IST
आज के रहस्य की इस कड़ी में हम बात करने वाले हैं वृंदावन में स्थित निधिवन के बारे में, कहा जाता है कि यहां पर आज भी भगवान श्री कृष्ण रासलीला करने के लिए आते हैं। इसके पीछे का क्या रहस्य है? आज हम उसी के बारे में जानेंगे। उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा के वृंदावन को भगवान श्री कृष्ण की भूमि के रूप में जाना जाता है। इस स्थान पर भगवान ने अपने बचपन में कई लीलाएं दिखाई थीं। इसी वजह से लाखों भक्तगण अपने भगवान के दर्शन के लिए हर साल यहां पर आते हैं।
यहां आपको कई मंत्रमुग्ध कर देने वाले मंदिर देखने को मिलेंगे। वहीं मथुरा के वृंदावन में एक ऐसी रहस्यमय जगह भी स्थित है, जिसको लेकर कहा जाता है कि यहां पर आज भी भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के साथ रासलीला करते हैं। इस स्थान का नाम निधिवन है। आई जानते हैं इस रहस्यमय स्थान के बारे में -
Trending Videos
2 of 5
निधिवन का रहस्य
- फोटो : Istock
आप में से कई लोगों ने निधिवन का नाम सुना होगा। मान्यता है कि इस स्थान पर आज भी भगवान श्री कृष्ण हर रात रासलीला करने के लिए आते हैं। इस दौरान वे अपनी राधा और कई गोपियों के साथ नृत्य करते हैं। गौरतलब बात ये है कि भगवान और उनकी इस रासलीला को गांव के किसी भी लोगों ने आज तक नहीं देखा है। उसके बाद भी उन्हें इस पर विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
निधिवन का रहस्य
- फोटो : Istock
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह के रहस्य से कई लोगों ने पर्दा उठाने की कोशिश की पर उनका सभी प्रयत्न व्यर्थ साबित हुआ। मान्यता है कि जो लोग भगवान की इस रासलीला को निधिवन में पेड़ के पीछे छुपकर देखने की कोशिश करते हैं, वह या तो अपने मानसिक संतुलन को खो देते हैं या फिर सदमे का शिकार हो जाते हैं।
4 of 5
निधिवन का रहस्य
- फोटो : Istock
यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते रात में इस जगह पर कोई नहीं आता। वहीं जिन लोगों का घर निधिवन के समीप में स्थित है। वे रात में अपने दरवाजे और खिड़कियों को पूरी तरह बंद कर देते हैं। इस वन में विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये पेड़-पौधे रात के समय गोपियों के रूप में बदल जाते हैं। वहीं सुबह के समय दोबारा अपने उसी रूप में आ जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
निधिवन का रहस्य
- फोटो : Istock
आस पास के लोगों ने इस बात का भी दावा किया है कि उन्होंने रात के समय निधिवन से पैरों के चलने की आवाजें और बांसुरी को सुना है। इस स्थान के भीतर शाम 5 बजे के बाद कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।