Red River in Peru: दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। इंसान हमेशा से इन रहस्यों के बारे में जानने और उन्हें सुलझाने कोशिश करता आ रहा है। वैज्ञानिकों ने बहुत से रहस्यों से पर्दा उठा दिया है जबकि बहुत से रहस्य अभी भी अनसुलझे ही हैं। इन रहस्यों को वैज्ञानिकों ने सुलझाने की कई कोशिश की, लेकिन अभी भी यह पहेली हैं। दुनिया में कई रहस्यमयी नदियां बहती हैं।
Red River: इस देश में बहती है रहस्यमयी नदी! पानी का रंग है खून की तरह लाल, जानिए क्या है रहस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरू में बहने वाली इस नदी को देखकर हर कोई हैरान है। इस नदी के पानी को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह कोई खून की नदी हो। नदी के लाल पानी को वीडियो में देखकर सोशल मीडिया पर लोग बेहद हैरान हैं। लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर नदी का पानी खून की तरह लाल कैसे है?
शायद ही आपने कभी लाल रंग के पानी वाली नदी देखी होगी। इस वीडियो में लाल रंग की नदी के पानी का बहाव काफी तेज है। घाटी से बहने वाली इस नदी का वीडियो पूराना है, लेकिन यह एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है।
Called Red River, in the country of Peru pic.twitter.com/g6nIuRsJok
Optical Illusion: इस तस्वीर में टूटे-फूटे घर के बीच छिपा है गणित का एक नंबर, तेज दिमाग है तो खोजकर दिखाएं
पेरू के कुस्को में बहने वाली नदी का रंग खून की तरह लाल है। बताया जाता है कि अलग-अलग परतों में मौजूद खनिज तत्वों की वजह से नदी के पानी का रंग लाल हो चुका है। आयरन ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण ऐसा होता है।
Baba Vanga Predictions: अगर बाबा वेंगा की सच हुई ये भविष्यवाणी, तो कुछ दिनों के अंदर मच सकती है तबाही
खून की तरह लाल रंग की नदी को देखकर लोग हैरान है। स्थानीय तौर पर इस नदी का नाम पुकामायु है। क्वेशुआ भाषा में पुका का अर्थ होता है लाल और मायू का मतलब होता है नदी। @Prachi_Ras नाम के ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 39 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।