Nasa Asteroid 2024 Yr4: दुनियाभर में खतरनाक ऐस्टरॉयड को लेकर चिंता है। इस ऐस्टरॉयड का नाम 2024 YR24 है। इसने बीते दिनों से लोगों को चिंता बढ़ा दी है। अभी तक वैज्ञानिकों को आशंका थी कि यह पृथ्वी से टकरा सकता है, लेकिन अब एक नई जानाकारी सामने आई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने साफ कर दिया है कि अब 2024 YR24 पृथ्वी से टकराने की आशंका नहीं है। पृथ्वी से टकराने की आशंका तो टल गई है, लेकिन खतरे में चंद्रमा आ गया है।
Nasa Asteroid 2024 Yr4: क्या चंद्रमा से टकराएगा खतरनाक ऐस्टरॉयड? नासा ने जारी की बड़ी चेतावनी
Nasa Asteroid 2024 Yr4: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने साफ कर दिया है कि अब 2024 YR24 पृथ्वी से टकराने की आशंका नहीं है। पृथ्वी से टकराने की आशंका तो टल गई है, लेकिन खतरे में चंद्रमा आ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा ने बताया कि यह ऐस्टरॉयड बेहद खतरनाक था। अगर इसकी पृथ्वी से टक्कर होती तो भीषण धमाका होता। इसमें 8 मेगाटन टीएनटी के बराबर का विस्फोट होता। जापान के हिरोशिमा के ऊपर गिराए घए परमाणु बम से 500 गुना अधिक शक्तिशाली धमाका होता। यह धमाका इतना भयानक होता है कि एक पूरा शहर पूरी तरह से खत्म हो सकता था। इसके साथ ही कई आसपास के शहरों पर गंभीर प्रभाव दिखाई देता। हालांकि, अब धरती के लिए राहत की बात है कि ऐस्टरॉयड को लेकर कोई खतरा नहीं है। हालांकि, नासा ने कैलकुलेशन के आधार पर बताया है कि यह ऐस्टरॉयड सीधे चंद्रमा की तरफ बढ़ सकता है।
क्या चंद्रमा से टकराएगा ऐस्टरॉयड?
नासा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अब ऐस्टरॉयड के चंद्रमा से टकराने की आशंका बनती जा रही है, जो आशंका 1.7 प्रतिशत है। यह पहले लगाए गए अनुमानों के मुकाबले काफी अधिक है। पृथ्वी के विपरित, चंद्रमा पर इस ऐस्टरॉयड को गिरने से बचाने के लिए कोई वायुमंडल नहीं है। अगर ऐस्टरॉयड YR4 चंद्रमा से टकराता है तो टक्कर के वक्त इसकी रफ्तार 30,000 मील प्रति घंटे की होगी। इससे चंद्रमा की सतह पर 6500 फीट चौड़ा गड्ढा बन जाएगा।
Zara Hatke: कछुए के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम हैं ये चार बातें, जानकर नहीं होगा भरोसा
हालांकि, नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि टकराने की संभावनाएं धीरे धीरे कम हो सकती हैं। नासा ने बताया कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप जल्द ही YR4 ऐस्टरॉयड के वास्तविक आकार का पता लगाएगा।
Planetary Parade 2025: आसमान में एक सीधी रेखा में दिखेंगे सात ग्रह, जानिए कब होने जा रही अद्भुत खगोलीय घटना
नासा की तरफ से यह कहा गया है कि ऐस्टरॉयड अब पृथ्वी के लिए कोई महत्वपूर्ण प्रभाव खतरा नहीं है। इससे खगोलविदों को 2024 YR4 ऐस्टरॉयड के अध्ययन के लिए एक अमूल्य अवसर मिलता है। नासा ने कहा है कि पृथ्वी तो इस ऐस्टरॉयड से बचने में भाग्यशाली रही है, लेकिन क्या चंद्रमा बचेगा? यह अभी भी बड़ा सवाल है>