Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
NASA rover spots hundreds of 'spider eggs' on Mars and scientists have no idea how they got there
{"_id":"67ea8621556a858f530f38c5","slug":"nasa-rover-spots-hundreds-of-spider-eggs-on-mars-and-scientists-have-no-idea-how-they-got-there-2025-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mars: मंगल ग्रह पर कैसे और कहां से पहुंचे मकड़ी के अंडे? नासा ने की चौंकाने वाली खोज, वैज्ञानिकों के उड़े होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mars: मंगल ग्रह पर कैसे और कहां से पहुंचे मकड़ी के अंडे? नासा ने की चौंकाने वाली खोज, वैज्ञानिकों के उड़े होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 01 Apr 2025 03:05 PM IST
सार
Mars: दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए मंगल ग्रह आकर्षण का केंद्र रहा है। लाल ग्रह के रहस्यों को जानने के लिए शोधकर्ता सालों से शोध कर रहे हैं। अब इस बीच मंगल ग्रह पर कुछ ऐसा दिखा है जिसने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
मंगल ग्रह पर कैसे और कहां से पहुंचे मकड़ी के अंडे?
- फोटो : NASA/JPL-Caltech/ASU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mars: दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए मंगल ग्रह हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। लाल ग्रह के रहस्यों को जानने के लिए शोधकर्ता सालों से शोध कर रहे हैं। अब इस बीच मंगल ग्रह पर कुछ ऐसा दिखा है जिसने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। नासा के परसिवियरेंस रोवर ने जेजेरो क्रेटर के विच हेजल हिल की ढलान पर एक मकड़ी के अंडों जैसी आकृति देखी है। वैज्ञानिक समझ नहीं पाए हैं आखिर ये कैसे अंडे हैं?
हालांकि, ध्यान से देखने के बाद खुलासा हुआ है कि यह अजीबोगरीब पत्थर हैं। यह देखने पर मकड़ी के अंडों के गुच्छे जैसा दिख रहे हैं। इस पत्थर पर लाल रेत की हल्की परत जमी हुई है और आसपास की वस्तुओं से अलग नजर आती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की टीम ने इसे सेंट पॉल्स बे नाम दिया है। हालांकि, इसकी बनावट ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। नासा ने बताया है कि यह एक फ्लोट रॉक है यानी जिस स्थान पर मिला है वहां पर बना नहीं था। इसका मतलब है कि यह पत्थर किसी और जगह से आया है। लेकिन कैसे और कहां से आया है, यह अभी भी रहस्य है। इसने वैज्ञानिकों को उलझा दिया है।
2 of 6
नासा ने की मंगल ग्रह पर चौंकाने वाली खोज
- फोटो : Freepik
वैज्ञानिकों ने कहा कि यह पत्थर अपने मूल स्थान से हटकर यहां पर आया है। इसकी यात्रा से मंगल की भूगर्भीय कहानी का खुलासा हो सकता है। अब सवाल है कि क्या यह उल्कापिंड की टक्कर से बना था? नासा ने अनुमान जताया है कि हो सकता है कि किसी उल्कापिंड ने मंगल की चट्टानों को भाप में बदल दिया हो, जो ठंडी होने के बाद इस तरह छोटे-छोटे दानों में बदल गईं।
3 of 6
नासा की खोज से वैज्ञानिकों के उड़े होश
- फोटो : Freepik
अगर ऐसा है तो यह पत्थर अपने निमार्ण स्थान से बहुत दूर से चलकर यहां पहुंचा है और इससे पता चल सकता है कि मंगल पर उल्कापिंड सामग्री को कैसे इधर से उधर ले जाते हैं। दूसरी थ्योरी यह है कि यह पत्थर विच हेजल हिल से नीचे लुढ़ककर पहुंचा हो। नासा के रोवर ने देखा है कि इस पहाड़ी पर कुछ गहरे रंग की परते हैं।
अगर सेंट पॉल्स बे इनमें से किसी परत से आया है, तो इससे वैज्ञानिकों को जानकारी मिल सकती है कि वो परतें किस चीज से बनी हैं। क्या यह ज्वालामुखी की राख हैं? पुराने उल्कापिंड की मार का निशान हैं? या फिर इस स्थान पर कभी भूजल था? अगर इस पत्थर का रासायनिक मेकअप इन परतों से मिलता है, तो मंगल के इतिहास के बारे में एक नई जानकारियां मिल सकती हैं।
मंगल के बदलते चेहरे की कहानी का खुलेगा राज
- फोटो : Freepik
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस पत्थर ने मंगल के बदलते चेहरे की कहानी बताया है। इसकी बनावट और इसकी यात्रा पानी, चट्टानों और भूगर्भीय शक्तियों के जटिल खेल को दिखाती हैं। वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कभी मंगल पर जीवन था?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।