{"_id":"61a9e4e998646918c077a58d","slug":"nasa-scientist-found-gap-in-atmosphere-of-earth-at-north-pole-open-one-time-in-a-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: दिन में एक बार गायब हो जाता है वायुमंडल, वजह जान वैज्ञानिक भी हुए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: दिन में एक बार गायब हो जाता है वायुमंडल, वजह जान वैज्ञानिक भी हुए हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 03 Dec 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिन में एक बार गायब हो जाता है वायुमंडल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सालों से दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं। कभी-कभी अंतरिक्ष में ऐसे नजारे दिख जाते हैं, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। हाल ही में वायुमंडल में एक अजीबोगरीब घटना देखी गई है। उत्तरी ध्रुव से करीब 250 मील की ऊंचाई पर एक फनल के आकार का गैप मिला है जो पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में खुलता है। नासा के मुताबिक ये गैप दिन में सिर्फ एक बार ही दिखाई देता है।
सबसे बड़ी बात ये है कि ये गैप सिर्फ स्थानीय समयानुसार दोपहर में ही दिखाई देता है यानी जब सूरज अपने उच्चतम बिंदु पर होता है तब ये दीखता है। इस बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि ये ज्यादा चिंता की बात नहीं है, क्योंकि उत्तरी ध्रुव के चुंबकीय क्षेत्र ने सूर्य के कणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोका है। लेकिन नया गैप सैटेलाइट और स्पेसक्राफ्ट के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।
2 of 4
दिन में एक बार गायब हो जाता है वायुमंडल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इस नए गैप को देखने वाले नासा के वैज्ञानिकों ने का कहना है कि इस क्षेत्र में रेडियो और जीपीएस सिग्नल में बाधा पैदा हो रही है। इसके अलावा इस गैप के खुलने पर इस क्षेत्र के गुजरने वाला कोई भी विमान धीमा हो जाता है। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके पीछे के कारणों की खोज की जा रही है। फिलहाल अभी तक वैज्ञानिकों को इसमें कामयाबी नहीं मिली है।
3 of 4
ozone layer
- फोटो : istock
इस बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ अलास्का फेयरबैंक्स के प्रमुख जांचकर्ता और भौतिकविद मार्क कोंडर का कहना है कि पृथ्वी से करीब 250 मील की ऊंचाई पर उड़ते वक्त स्पेसक्राफ्ट जब इस क्षेत्र से गुजरते हैं तो वो अधिक खिंचाव महसूस करते हैं। वहीं इस मामले में नासा का कहना है कि आयनमंडल में विद्युत और चुंबकीय प्रभाव इस गैप का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिन में एक बार गायब हो जाता है वायुमंडल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
अभी हाल ही में खबर आई थी कि ओजोन परत में छेद साल 2021 में अंटार्कटिका से बड़ा हो गया है। हैरानी की बात ये है कि इसमें हर साल वृद्धि हो रही है। हर साल अगस्त से अक्टूबर के बीच ओजोन की मात्रा कम होती है और अंटार्कटिक के ऊपर यह छेद दिखता है। वहीं इसका सबसे बड़ा आकार सितंबर के मध्य से अक्टूबर के मध्य तक रहता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।