सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अजब-गजब: भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां पर जाने लिए चाहिए पाकिस्तानी वीजा और पासपोर्ट

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 26 Oct 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
need pakistan passport and visa must to go to the attari railway station know about this
भारत में इस स्टेशन पर लगता है पाकिस्तानी वीजा और पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

भारत से बाहर किसी दूसरे देश में जाना हो तो पासपोर्ट और वीजा की जरुरत पड़ती है, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि देश के अंदर ही वो भी ट्रेन से सफर करने के लिए किसी दूसरे देश के पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है? जी हां, भारत में एक ऐसा स्टेशन है जहां पर जाने के लिए आपको अपने देश नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के वीजा और पासपोर्ट की जरुरत पड़ती है। इसके बिना आप सफर पूरा नहीं कर सकते और ऐसा नहीं करना वहां पर गैरकानूनी माना जाता है। यहां बिना पासपोर्ट या वीजा के आप पकड़े गए तो सीधे जेल हो सकती है। आइये जानते हैं उस स्टेशन के बारे में... 

जिस रेलवे स्टेशन के बारे में हम बात कर रहे हैं वो देश का इकलौता स्टेशन है, जहां भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी वीजा रखना अनिवार्य है। पाकिस्तान की सीमा के पास अटारी भारत का ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां भारतीय नागरिकों को जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। इस रेलवे स्टेशन का पूरा नाम अटारी श्याम सिंह है।

Trending Videos
need pakistan passport and visa must to go to the attari railway station know about this
भारत में इस स्टेशन पर लगता है पाकिस्तानी वीजा और पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

वीजा के बिना पकड़े जाने पर दर्ज हो सकता है मामला

ये रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित है। इस स्टेशन पर अगर बिना वीजा के पकड़े गए, तो आपके खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। एक बार मामला दर्ज होने के बाद बेल भी मुश्किल से ही मिलती है। इस स्टेशन से समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती है। ये स्टेशन है तो भारत के पंजाब में लेकिन बिना पाकिस्तानी वीजा के यहां कोई भी भारतीय नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
need pakistan passport and visa must to go to the attari railway station know about this
भारत में इस स्टेशन पर लगता है पाकिस्तानी वीजा और पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सुरक्षा भी है बेहद खास

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित होने की वजह से अटारी रेलवे स्टेशन हमेशा सुरक्षा बालों की निगरानी में रहता है। 24 घंटे सिक्योरिटी कैमरा के साथ खुफिया एजेंसी भी यहां नजर गड़ाए रहती है। इतना ही नहीं इस रेलवे स्टेशन से रेलवे टिकट खरीदने वाले सभी यात्री के पासपोर्ट का नंबर लिखा जाता है और उसके बाद उन्हें सफर के लिए कंर्फम सीट मिलती है।

need pakistan passport and visa must to go to the attari railway station know about this
भारत में इस स्टेशन पर लगता है पाकिस्तानी वीजा और पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कुली का आना है मना

सुरक्षा के मद्देनजर इस स्टेशन पर कुली का रहना मना है। यहां अपना सामान आपको अकेले ही उठाना पड़ेगा, लेकिन इसके अलावा आपको यहां हर तरह की सुविधा दी जाएगी। साथ ही यहां लगे एलईडी टीवी पर आपको देशभक्ति गाने, फिल्में सुनने-देखने को मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed