फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Vanga: नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, महामारी और युद्ध से मचेगी तबाही, नई ताकतों का होगा उदय

Wed, 23 Jul 2025 04:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 04:15 PM IST
सार

Baba Vanga: बुल्गारिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपने निधन से पहले सन् 5079 तक भविष्यवाणियां कर दी थीं। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की साल 1566 में मौत हो गई थी जिससे पहले उन्होंने 6,338 भविष्यवाणियां की थीं।

विज्ञापन
nostradamus and baba vanga 2025 predictions Epidemic war destruction and rise of new forces
नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी - फोटो : Adobe Stock

Baba Vanga Predictions 2025: दुनिया में नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ऐसे भविष्यवक्ता हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग आज भी यकीन करते हैं। दोनों भविष्यवक्ताओं ने साल 2025 के लिए कई भविष्यवाणियां की थी। बाबा वेंगा ने 2025 में त्रासदी वाला साल बताया था। बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस ने यूरोप में युद्ध को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि इससे बड़ी तबाही मचेगी। बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत होगी। 



बुल्गारिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपने निधन से पहले सन् 5079 तक भविष्यवाणियां कर दी थीं। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की साल 1566 में मौत हो गई थी जिससे पहले उन्होंने 6,338 भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा और  नास्त्रेदमस की अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित हुई है। साल 2025 के लिए की गईं दोनों की भविष्यवाणियां लोगों को डरा रही हैं। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस ऐसी कौन सी भविष्ववाणियां की है, जो लोगों को डरा रही हैं।
 

nostradamus and baba vanga 2025 predictions Epidemic war destruction and rise of new forces
नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी - फोटो : Freepik

'इंग्लैंड को करना पड़ेगा युद्ध का सामना'

नास्त्रेदमस ने 500 साल पहले भविष्यवाणी की थी कि इंग्लैंड को क्रूर युद्धों का सामना करना पड़ेगा। यह युद्ध भीतर और बाहर से दुश्मनों को जन्म देगा। उन्होंने आगे कहा है कि अतीत की एक बड़ी महामारी फिर से दुनिया में तबाही मचाएगी और आसमान के नीचे इससे खतरनाक कोई दुश्मन नहीं होगा। उनका कहना था कि पश्चिम देशों के प्रभावों में कमी आएगी, क्योंकि विश्व स्तर पर नई शक्तियां उभर कर सामने आएगी। 

 

nostradamus and baba vanga 2025 predictions Epidemic war destruction and rise of new forces
नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी - फोटो : Freepik

'पृथ्वी पर मचेगी तबाही'

बाबा वेंगा का साल 1911 में जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि साल 2025 में भूकंप से पृथ्वी पर तबाही देखने को मिलेगी, तो वहीं यूरोप में एक बड़ा युद्ध छिड़ेगा। 

Viral Video: थिएटर में बॉयफ्रेंड के साथ 'सैयारा' देखने गई लड़की, अचानक से पहुंचा दूसरा बॉयफ्रेंड, पुलिस भी आई

विज्ञापन
विज्ञापन
nostradamus and baba vanga 2025 predictions Epidemic war destruction and rise of new forces
नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी - फोटो : Freepik

बाबा वेंगा ने दावा किया है कि युद्ध में युद्ध प्रबल शक्ति बनकर उभरेगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर अपनी बादशाहत भी कायम करेगा। रूस और यूक्रेन के बीच बनी स्थिति पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सटीक साबित होती दिख रही है। 

Viral Video: सुबह तैयार होकर आए बच्चे तो देखा स्कूल में लगा था ताला, रोते हुए बोले-मैं अब पढ़ने नहीं जा पाऊंगी

विज्ञापन
nostradamus and baba vanga 2025 predictions Epidemic war destruction and rise of new forces
नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी - फोटो : Freepik

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस का दावा है कि साल 2025 तक इंग्लैंड और यूरोपीय देशों के बीच तनावपूर्ण संघर्ष के कारण देश तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि साल 2025 में चिकित्सा क्षेत्र में तरक्की दिखेगी। इसके साथ ही अंतरिक्ष से एक आग का गोला धरती से टकरा सकता है.। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed