Nostradamus Predictions: साल 2026 की शुरुआत होते ही दुनिया में तनाव अपने चरम पहुंच चुका है। इन घटनाओं ने युद्ध की आशंका को बढ़ा दिया है। कई लोगों को तीसरे विश्व युद्ध का डरा सताने लगा है। अब इस बीच फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) की 2026 भविष्यवाणियां एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के मुताबिक, 2026 मानव इतिहास के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने अपनी किताब लेस प्रोफेटीज में दुनिया को लेकर भविष्यवाणियां की थीं।
Nostradamus: इस शहर में बहेंगी खून की नदियां, 7 महीने चलेगा भयानक युद्ध, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया
Nostradamus Predictions: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2026 के लिए कई भविष्यवाणी की थीं। जिनमें युद्ध, महंगाई, जलवायु संकट जैसे कई संकट शामिल हैं। अब दुनिया में बढ़ते तनाव ने लोगों के बीच तीसेर विश्व युद्ध की बहस छेड़ दी है।
इस शहर में बहेगा खून
- नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के टिसिनो शहर में खून की बाढ़ आ सकती है। आमतौर पर यह इलाका बेहद शांत माना जाता है, लेकिन भविष्यवाणी के अनुसार किसी राजनीतिक या सैन्य फैसले के बाद यहां पर हिंसा भड़क सकती है।
क्या है मधुमक्खियों के झुंड का मतलब?
- नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में एक रहस्यमयी इशारा किया है, उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, रात में हमला करने वाले मधुमक्खियों के झुंड का जिक्र है। यहां पर मधुमक्खियां असल में नाशाही या फासीवादी ताकतों का प्रतीक हो सकती हैं।
- कुछ विश्लेषकों ने कहा है कि 2026 में दुनिया के कई इलाकों में सख्त और दमनकारी शासन आ सकता है।
सात महीने चलेगा भयानक युद्ध
- नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, सात महीने तक भयानक युद्ध चलेगा। उनका कहना था कि 2026 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है।
- इस युद्ध में भारी तबाही मच सकती है। इस लड़ाई की शुरुआत दो शक्तिशाली देशों के बीच हो सकती है, जहां कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं होगा।
Ancient Cities: क्यों पानी में गायब हो गए दुनिया के ये 5 रहस्यमयी शहर? वजह जानकर कांप जाएगी रूह
समुद्र में टकराव से एशिया पर आएगा संकट
- नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में सात जहाजों के बीच घातक नौसैनिक युद्ध का भी जिक्र है। कई विशेषज्ञ से इसे दक्षिण चीन सागर से जोड़कर देख रहे हैं। यहां पर चीन, ताइवान, फिलीपींस, वियतनाम जैसे देशों के बीच तनाव है।