{"_id":"61f7a00d2e96750ab42e5323","slug":"octopuses-are-aliens-from-outer-space-scientist-claims-wild-scientific-paper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Octopuses Outer Space Aliens: वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा, अंतरिक्ष से आया एलियन जीव है ऑक्टोपस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Octopuses Outer Space Aliens: वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा, अंतरिक्ष से आया एलियन जीव है ऑक्टोपस
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अंतरिक्ष से आया एलियन जीव है ऑक्टोपस!
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैज्ञानिकों ने ऑक्टोपस (Octopuses ) को लेकर चौंकाने वाला दिया किया है। उनका कहना है कि 6 हाथों और 2 पैरों वाला ऑक्टोपस एलियन जीव है और इनका विकास दूसरे ग्रह पर हुआ है। क्या धरती पर धूमकेतु से जीवन आया है? इस बात का पता वैज्ञानिक काफी लंबे समय से लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
वैज्ञानिकों ने एक और सिद्धांत में हैरान करने वाला खुलासा किया है। उनका दावा है कि जीवन का एक बड़ा भाग धरती पर अंतरिक्ष से आया है। जर्नल प्रोग्रेस इन बायोफिजिक्स एंड मोलेक्यूलर बॉयोलॉजी में यह शोध प्रकाशित किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ एडवर्ड जे स्टील का कहना है कि ऑक्टोपस और स्क्विड के अंडे अंतरिक्ष में पहुंच गए होंगे। इसके बाद वह धरती पर आए होंगे। उनका कहना है कि विस्फोट या उल्कापिंड की बरसात की वजह से ऐसा हुआ होगा जिसमें वह बहकर अंतरिक्ष में चले गए होंगे। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने अपने शोध में क्या खुलासा किया है?
2 of 4
अंतरिक्ष से आया एलियन जीव है ऑक्टोपस!
- फोटो : iStock
ऑक्टोपस की खासियत
इस रिसर्च के मुताबिक, ऑक्टोपस का अस्तित्व पहले से मौजूद था। यह उनकी जैविक विशेषताओं से पता चलता है। इस शोध में संभावना जताई गई है कि मंगल ग्रह पर जीवन ने जन्म लिया होगा, लेकिन यह किसी आपदा की वजह से खत्म हो गया होगा और मंगल ग्रह बंजर बन गया होगा। दुनिया में कई बेहद विकसित और तेज दिमाग वाले जीव हैं जिनमें ऑक्टोपस भी शामिल है।
3 of 4
अंतरिक्ष से आया एलियन जीव है ऑक्टोपस!
- फोटो : iStock
शरीर की तुलना में ऑक्टोपस का दिमाग बड़ा होता है जो इनके व्यवहार पर गहरा असर डालता है। इनके अंदर इतनी क्षमता होती है कि यह किसी मुश्किल को आसानी से सुलझा सकते हैं। एक शोधकर्ता ने इनके बेहद खास व्यवहार के बारे में जानकारी हासिल की है। एक रिसर्च में किए गए दावे के मुताबिक, प्रजनन की कोशिश करने वाले नर को मादा चीजें फेंककर मारती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंतरिक्ष से आया एलियन जीव है ऑक्टोपस!
- फोटो : iStock
हर जीव में प्रजजन के लिए आमतौर पर मादा को लुभाने के लिए नर खास तरीकों को अपनाते हैं। इंप्रेस होने के बाद ही मादा प्रजनन के लिए तैयार होती हैं। अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं के रिसर्च के मुताबिक, मादा प्रजजन की कोशिश करने वाले नर को चीजें फेंककर मारती हैं। शोधकर्ताओं ने यह साल 2015 में देखा था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह कोई इत्तेफाक था या इनके व्यवहार का कोई मतलब भी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।