फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: मेगा ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों के पास शानदार मौका, विंडीज के खिलाफ चमके तो नीलामी में होंगे मालामाल

Mon, 31 Jan 2022 11:09 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 11:09 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में भारत के नौ खिलाड़ियों के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर मेगा ऑक्शन में अच्छी रकम हासिल करने का मौका रहेगा।

विज्ञापन
Shreyas Iyer to shikhar dhawan these players performance in IND vs WI Series can benefit in mega Auction
दीपक चाहर, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर नीलामी से पहले अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होना है। इससे पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मैच छह फरवरी को होगा। वहीं दूसरा मैच नौ फरवरी और तीसरा मैच 11 फरवरी को होगा। इस सीरीज में भारत के कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके मेगा ऑक्शन में बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में 18 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से आठ खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी पहले ही अपने साथ जोड़ चुकी हैं। वहीं 10 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे।


मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ी अगर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो कई टीमें उन पर बड़ी बोली लगाना चाहेंगी। ऐसे में उन्हें नीलामी में मोटी रकम मिल सकती है। 

मेगा ऑक्शन में नहीं शामिल होंगे ये आठ खिलाड़ी
रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत पहले ही किसी न किसी आईपीएल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और ये सभी खिलाड़ी नीलामी में शामिल नहीं होंगे। 

इन खिलाड़ियों के पास नीलामी से पहले कमाल करने का मौका....

1. श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer to shikhar dhawan these players performance in IND vs WI Series can benefit in mega Auction
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter@DelhiCapitals
दिल्ली की कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर चोट के कारण आईपीएल 2021 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाए थे। इस दौरान ऋषभ पंत ने दिल्ली की कप्तानी की और बाद में उन्हें टीम का नियमित कप्तान बना दिया गया। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने अय्यर को रीटेन भी नहीं किया। अब तीन टीमें अय्यर को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी, जिनके पास अभी तक कोई कप्तान नहीं है। श्रेयस मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही एक अच्छे कप्तान भी हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में खेले आठ मुकाबलों में 35 की औसत और 102 के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए थे।

अय्यर का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है और अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैचों में वो जल्दी आउट हुए। इसी वजह से भारत तीनों मैच हारा। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें फिर से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर वो ऐसा कर पाते हैं तो उनके ऊपर 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगना तय है। 

2. युजवेंद्र चहल

Shreyas Iyer to shikhar dhawan these players performance in IND vs WI Series can benefit in mega Auction
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के सबसे बेहतरीन और अुभवी लेग स्पिन गेंदबाजों में से एक युजवेन्द्र चहल ने आईपीएल 2021 के 15 मुकाबलों में 18 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित करना होगा। चहल आईपीएल में भी सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ लय में लौटने पर उनके ऊपर मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. कुलदीप यादव

Shreyas Iyer to shikhar dhawan these players performance in IND vs WI Series can benefit in mega Auction
कुलदीप यादव
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। पहले भारतीय टीम से उनकी छुट्टी हुई। इसके बाद आईपीएल में भी वो अपनी टीम से अंदर बाहर होते रहे। अब कोलकाता ने उन्हें रीटेन करने से भी मना कर दिया है और पिछले कुछ समय में उन्होंने ज्यादा क्रिकेट भी नहीं खेला है। ऐसे में कुलदीप के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कमाल करने का बेहतरीन मौका है। पिछले आईपीएल में उन्होंने पांच मैच खेले थे और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था।

अगर कुलदीप वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाते हैं तो उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। वरना मेगा ऑक्शन में कोई भी टीम उन्हें ज्यादा पैसा नहीं देना चाहेगी। 
विज्ञापन

4. वाशिंगटन सुंदर

Shreyas Iyer to shikhar dhawan these players performance in IND vs WI Series can benefit in mega Auction
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
वाशिंगटन सुंदर टी-20 क्रिकेट में काफी उपयोगी खिलाड़ी हैं। इसी वजह से उन्हें काफी कम उम्र में ही आईपीएल खेलने का मौका मिला। अब उन्हें भारतीय टीम में भी मौके दिए जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले सुंदर कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब उनके पास वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने का मौका रहेगा। अगर वो इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। 

पिछले आईपीएल के छह मुकाबलों में तीन विकेट लेने वाले सुंदर बल्ले के साथ भी कमाल कर सकते हैं। वो पावरप्ले में किफायती गेंदबाजी करने में माहिर हैं। ऐसे में कई टीमें उन्हें खरीदना चाहेंगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed