{"_id":"61f76dfae632a1075c2217b4","slug":"facebook-account-of-woman-have-been-blocked-for-this-comments-on-potato","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: फेसबुक ने महिला को किया बैन, आलू पर किया था ऐसा कमेंट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: फेसबुक ने महिला को किया बैन, आलू पर किया था ऐसा कमेंट
दुनिया भर में फेसबुक एक ऐसा माध्यम है जहां लोग अपने विचार एक-दूसरे से साझा करते हैं। ये एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जहां व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर अपनी राय दे सकता है। फेसबुक का जिस तरह से इस्तेमाल लोगों के बीच बढ़ा है, उसे देखते हुए फेसबुक ने अपने नियमों को भी कड़े कर दिए हैं। ये नियम इतने कड़े हैं कि यूजर की जरा सी लापरवाही उसपर काफी भारी पड़ सकती है। ऐसे में अगर आप भी फेसबुक के रेगुलर यूजर हैं तो अब सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना, आपकी एक छोटी सी गलती आपका अकाउंट ब्लॉक करवा सकती है या फेसबुक आपको कुछ दिनों के लिए आपकी आईडी को बैन भी कर सकता है। इसी कड़ी में एक मामला सामने आया है जहां एक महिला की छोटी सी गलती के कारण उसे फेसबुक ने 1 महीने के लिए बैन कर दिया। इस महिला को जिस वजह से फेसबुक ने बैन किया है उसे जानकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी......
2 of 5
फेसबुक ने महिला को किया बैन
- फोटो : Istock
दरअसल, क्लेयर शार्प नाम की इस महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि उसने फेसबुक पर एक अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर महिला ने कमेंट कर अपनी खुद की तुलना आलू से की थी। इसके बाद फेसबुक ने उन्हें 1 महीने के लिए बैन कर दिया है। हालांकि यह वजह काफी हैरान करने वाली है।
3 of 5
फेसबुक ने महिला को किया बैन
- फोटो : Istock
दरअसल, क्लेयर ने जब अपनी तस्वीर पर खुद को आलू की तरह दिखने की बात लिखी तो ऐसे में फेसबुक ने अनुमान लगा लिया कि वो किसी का मजाक बना रही हैं। इसके बाद क्लेयर ने फेसबुक से बैन करने की वजह बताने की गुजारिश की। इसके बाद फेसबुक ने जो जवाब क्लेयर को दिया उसका स्क्रीनशॉट उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फेसबुक ने महिला को किया बैन
- फोटो : Social Media
क्लेयर ने फेसबुक को अपनी सफाई में बताया कि उन्होंने खुद की तस्वीर पर ही कमेंट किया था। दरअसल उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी उसकी वजह से वो आलू की तरह दिखाई दे रही थीं। उन्होंने किसी दूसरे के लिए ऐसा नहीं कहा था जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
फेसबुक ने महिला को किया बैन
- फोटो : Pixabay
ऐसे में क्लेयर का अकाउंट ब्लॉक नहीं किया गया है सिर्फ 1 महीने के लिए बैन कर दिया है। अब फेसबुक के नए नियम इतने कड़े हो गए हैं कि फेसबुक अपने हर यूजर के कमेंट से लेकर पोस्ट तक पर नजर रखता है। अगर आपकी पोस्ट या कॉमेंट्स से किसी की भावनाएं आहत होती हैं तो आपकी आईडी को तुरंत ब्लॉक या बैन कर दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।