Lucknow's Famous Mango Tree: नवाबों के शहर लखनऊ के आम तो पूरे उत्तर भारत में मशहूर हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खास पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसी शहर में है, लेकिन आप शायद ही इसके बारे में जानते होंगे। लखनऊ का ये पेड़ अनोखा पेड़ इस लिए खास है क्योंकि इस एक पेड़ पर अलग-अलग करीब 300 किस्म के आम लगते हैं। जी हां, ये सुनने में भले ही आपको नामुमकिन लग रहा होगा, लेकिन वास्तव में इस पेड़ का इजाद किया गया है। ये खास पेड़ लखनऊ से कुछ किलोमीटर दूर मलिहाबाद चौराहे के पास है। लखनऊ के रहने वाले हाजी कलीम उल्लाह खान ने बड़ी मशक्कत के साथ इस पेड़ को बनाया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से इस पेड़ का इजाद किया गया है, जिसमें 300 अलग-अलग किस्म के आम लगते हैं। इतना ही नहीं इस काम के लिए हाजी कलीम को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
Story Of Mango Man: यूपी के इस शहर में है अनोखा पेड़, जिसमें लगते हैं 300 किस्म के आम
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 12 May 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन