{"_id":"645dc2899eecb5fe240998de","slug":"ipl-2023-rcb-all-rounder-glenn-maxwell-and-wife-vini-raman-announce-first-pregnancy-see-post-2023-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: जल्द पिता बनने वाले हैं ग्लेन मैक्सवेल, पत्नी विनी रमन ने दी खुशखबरी, अनुष्का ने इस तरह किया रिएक्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: जल्द पिता बनने वाले हैं ग्लेन मैक्सवेल, पत्नी विनी रमन ने दी खुशखबरी, अनुष्का ने इस तरह किया रिएक्ट
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो, लेकिन टीम के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल का रन बनाना सबसे अच्छी बात रही है। दोनों का बल्ला इस साल खूब चला, लेकिन टीम अब भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जूझ रही है। इसी बीच मैक्सवेल के लिए खुशखबरी सामने आई है। वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
2 of 6
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी पत्नी विनी रमन ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी दी है। विनी भारतीय मूल की हैं और मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग के दौरान उनसे प्यार हुआ था। विनी ने बताया कि इस साल सितंबर में दोनों पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने पिछले साल मार्च में शादी की थी। विनी मैक्सवेल के साथ आईपीएल का लुत्फ उठाने भारत आई हुई हैं।
3 of 6
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : social Media
विनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ग्लेन और मैं यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं कि हमारा रेनबो बेबी सितंबर 2023 में आने वाला है। हमारे लिए यह स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे लिए यह यात्रा आसान नहीं रही है। मैं पहले से जानती हूं कि इस तरह की पोस्ट देखना कितना दर्दनाक हो सकता है और आप सोचते हैं कि आपका समय कब आएगा। हम अपना प्यार और ताकत अन्य कपल्स को भेजते हैं जो फर्टिलिटी या किसी तरह के नुकसान से जूझ रहे हैं।
विनी की इस पोस्ट पर कई स्टार ने कमेंट किए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में मैक्सवेल के साथी विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी हार्ट इमोजी कमेंट किया है। विनी इस सीजन कई मैचों में आरसीबी को सपोर्ट करती दिख चुकी हैं। मैक्सवेल ने हाल ही में बताया था कि एक बार उनकी तुलना कोहली से की गई थी, जो कि अब तक उन्हें मिली सबसे बेहतरीन तारीफ है। इस वीडियो को आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।
विज्ञापन
5 of 6
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्ड तमिल में छपा है
- फोटो : सोशल मीडिया
विनी रमन मेलबर्न में एक दवाई कंपनी में काम करती हैं। उनका परिवार मूल रूप से चेन्नई का रहने वाला है। इसी वजह से दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। मैक्सवेल और विनी रमन पहली बार साल 2013 में मिले थे। तब बिग बैश लीग में मैक्सवेल मेलबर्न स्टार का हिस्सा थे और इसी टीम के एक इवेंट में उनकी मुलाकात विनी रमन से हुई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।