फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird News: दुनिया का एकमात्र बुलेटप्रूफ जानवर, एके-47 की गोली का भी नहीं होता है असर, जानिए इसकी खासियत

Mon, 15 Dec 2025 04:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Dec 2025 04:39 PM IST
सार

Weird News: धरती पर पाए जाने वाले हर जानवर की अपनी एक खासियत होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। एक ऐसा ही दुनिया में जानवर है, जिसका शरीर बुलेटप्रूफ कवच वाला होता है। उसकी शरीर पर गोलियों का भी असर नहीं होता है। 
 

विज्ञापन
only bulletproof animal in the world even ak 47 bullet can not harm his body
दुनिया का एकमात्र बुलेटप्रूफ जानवर, एके-47 की गोली का भी नहीं होता है असर - फोटो : Adobe Stock

Weird News: दुनियाभर में जीव-जंतुओं की लाखों प्रजातियां मिलती हैं, जिनमें से कई जीव अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ अपनी खास बनावट के लिए, कई अपनी आक्रामता के लिए जाने जाते हैं। एक ऐसा ही जीव है, जो प्राकृतिक बुलेटप्रूफ जैकेट के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह जानवर दुनिया का एकमात्र बुलेटप्रूफ जानवर है। इस जीव के शरीर की बनावट इसे दूसरों से काफी अलग बनाती है।



इस जीव का नाम आर्मडिलो है, जिसका 'बुलेटप्रूफ' शरीर वाकई अद्भुत है। यह इसे बाहरी खतरों के खिलाफ प्राकृतिक रक्षा प्रणाली प्रदान करता है।  आर्माडिलो की शरीर में एक तरह का इन-बिल्ट कवच होता है, जो किसी बुलेट प्रूफ जैकेट से कम नहीं है। इसकी त्वचा बहुत सख्त होती है, जो इसे शिकारियों से बचाती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कवच इतना सख्त होता है कि इसपर गोलियों का भी असर नहीं होता है।
 

only bulletproof animal in the world even ak 47 bullet can not harm his body
दुनिया का एकमात्र बुलेटप्रूफ जानवर, एके-47 की गोली का भी नहीं होता है असर - फोटो : Adobe Stock

बुलेटप्रूफ शरीर से होती है रक्षा

आर्माडिलो का स्पेनिश में शाब्दिक अनुवाद है 'छोटा बख्तरबंद'। तुलनात्मक रूप से छोटे, स्केल से ढकी हड्डी की प्लेटें जिन्हें "स्कूट्स" के रूप में जाना जाता है, इसके शरीर का कवच बनाती हैं।आर्मडिलो की त्वचा यूवी प्रकाश में काफी चमकदार दिखती है। इस जीव का पूंछ, ऊपरी अंग और सिर का शीर्ष सभी भाग कवच से ढके हुए होते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि आर्माडिलोस शिकारियों के खिलाफ रक्षा के रूप में अपनी ऊपरी त्वचा पर बहुत अधिक भरोसा करते हैं जो एक कवच जैसा दिखता है।
 

only bulletproof animal in the world even ak 47 bullet can not harm his body
दुनिया का एकमात्र बुलेटप्रूफ जानवर, एके-47 की गोली का भी नहीं होता है असर - फोटो : Adobe Stock

शिकारियों से बचने में मिलती है मदद

जैसे ही इसे किसी शिकारी के हमले का एहसास होता है, यह अपने शरीर को एक गेंद की तरह लपेट लेता है। इसके शरीर को ढकने वाले अविश्वसनीय रूप से मजबूत और टिकाऊ कवच की वजह से शिकारी इसे नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं, चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें।

Viral Video: समारोह में दादी ने बिखेरा जलवा, 'झुमका गिरा रे' गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन
only bulletproof animal in the world even ak 47 bullet can not harm his body
दुनिया का एकमात्र बुलेटप्रूफ जानवर, एके-47 की गोली का भी नहीं होता है असर - फोटो : Adobe Stock

आर्माडिलो मुख्यरूप से मध्य और दक्षिण अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका में पाए जाते हैं। इन्हें इलिनोइस और नेब्रास्का में भी देखा गया है। आर्माडिलोस दीमक जैसे कीड़ों को खाते हैं। कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ये अच्छे तैराक भी होते हैं और 4-6 मिनट तक अपनी सांस रोक सकते हैं। 

Viral Video: बिना हेलमेट के भी नहीं कटा चालान, बुजुर्ग की दिक्कत सुन पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी

विज्ञापन
only bulletproof animal in the world even ak 47 bullet can not harm his body
दुनिया का एकमात्र बुलेटप्रूफ जानवर, एके-47 की गोली का भी नहीं होता है असर - फोटो : Adobe Stock

प्राकृतिक बुलेटप्रूफ वाला जीव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्माडिलो उसी प्रकार का जीव है जैसे कछुआ, जिसकी ऊपरी सख्त त्वचा उसके नाजुक त्वचा की रक्षा करती है। ये खास जीव अपने प्राकृतिक बुलेटप्रूफ त्वचा को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed