Optical Illusion Iq Test: ऑप्टिकल इल्यूजन किसी के भी दिमाग को आसानी से धोखा दे सकता है। ऐसी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलती हैं। आंखों को धोखा देने वाली ये तस्वीरें अच्छे-अच्छे लोगों को भ्रम में डाल देती हैं। इन तस्वीर में मिले चैलेंज को पूरा करने में लोगों को आनंद आता है। हालांकि इन तस्वीरों में मिले चैलेंज को पूरा करने में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी बिल्लियों को खोजने में 99 फीसदी लोग हुए फेल, हिम्मत है तो आप खोजकर दिखाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) और इसको लेकर मिले टास्क को पूरा करने में लोगों को मजा आता है। आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज जरूर छिपी होती है। इन तस्वीरों में चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि वो हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion ) तस्वीरें देखने में बेहद साधारण होती हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को कन्फयूज कर देती हैं। हम जिस तस्वीर को लेकर आए हैं उसे आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस तस्वीर में दो बिल्लियां छिपी हैं जिन्हें आपको खोजना है। इनको खोजने के लिए आपके पास सिर्फ 20 सेकेंड का समय है। अगर आपकी आंखें बाज की तरह हैं तो कुछ ही सेकेंड में बिल्लियों को खोज सकते हैं।
यह वायरल तस्वीर एक आर्ट है जिसमें कमरे में एक आदमी और एक औरत को कुर्सी पर बैठे हुए दिखाया गया है। आदमी पेपर पढ़ रहा है और महिला उससे बात करते हुए नजर आ रही है। वहीं पास में नीचे जमीन पर एक छोटी बच्ची बैठी हुई। इसके अलावा एक टेबल पर एक बोतल रखा हुआ नजर आ रहा है।
तस्वीर को लेकर दावा किया गया है कि बिल्लियों को खोजने में 99 फीसदी लोग फेल हो गए हैं। तस्वीर में सिर्फ एक प्रतिशत लोगों को ही बिल्लियां नजर आई हैं। अब आप इस तस्वीर को ध्यान देखिए और बताइए कि बिल्लियां कहां छिपी हैं। अगर आप बिल्लियों को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हमनें तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से बिल्लियों को देख सकते हैं।