सब्सक्राइब करें

अनोखा मामला: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पेंटिंग बनाने वाला सूअर, जो कर चुका है लाखों की कमाई

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 21 Mar 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
pigcasso pig who made a painting of Prince Harry of Britain sold in millions
पिग्कासो - फोटो : REUTERS

अगर आपसे ये कहा जाए कि एक सूअर काफी अच्छी पेंटिंग करता है, तो यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन पिग्कासो नाम का एक सूअर कई सालों से पेंटिंग का काम कर रहा है और इसके जरिए उसकी अच्छी कमाई भी हो रही है। बता दें कि इस सूअर ने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पेंटिंग बनाई थी। प्रिंस हैरी की पेंटिंग को हाल ही में स्पेन के एक शख्स ने 2.36 लाख रुपये में खरीदा है।



Trending Videos
pigcasso pig who made a painting of Prince Harry of Britain sold in millions
पिग्कासो - फोटो : REUTERS

पिग्कासो की उम्र चार साल है और इसने अबतक अपनी पेंटिंग्स से कुल 50 लाख 23 हजार रुपए की कमाई कर चुका है। इस सूअर की मालकिन का नाम जोने लेफसन है। पिग्कासो और लेफसन साउथ अफ्रीका में रहते हैं। ‘द सन’ के मुताबिक, पिग्कासो की पेंटिंग्स से जितनी भी कमाई होती है, उन पैसों को लेफसन जानवरों के देखभाल के लिए दे देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pigcasso pig who made a painting of Prince Harry of Britain sold in millions
पिग्कासो - फोटो : REUTERS

बता दें कि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पेंटिंग पिग्कासो ने कुछ ही मिनट में तैयार किया था। स्पेन के रहने वाले पिग्कासो के एक फैन ने इस पेंटिंग को 2.36 लाख रुपये की बड़ी रकम देकर खरीद लिया। पिग्कासो मुंह में ब्रश पकड़ कर एकदम अनुभवी कलाकार की तरह पेंटिंग बनाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों पिग्कासो का तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

pigcasso pig who made a painting of Prince Harry of Britain sold in millions
पिग्कासो - फोटो : REUTERS

पिग्कासो ने इससे पहले भी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की भी एक पेंटिंग भी बनाई थी, जिसकी बिक्री 2 लाख रुपये में हुई थी। जोने लेफसन ने पिग्कासो को एक बूचड़खाने से घर लाई थी। बहुत कम लोगों को ही ये बात पता है कि सूअर एक चतुर और बुद्धिमान पालतू जानवरों में से एक है। यह एक ऐसा पालतू जानवर है, जिसे प्रशिक्षित कर अनोखे हूनर सिखाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
pigcasso pig who made a painting of Prince Harry of Britain sold in millions
पिग्कासो - फोटो : REUTERS

सूअर के इस गुण और महत्व को लोगों के बीच यादगार बनाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल 1 मार्च को राष्ट्रीय सूअर दिवस मनाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed