{"_id":"6056ea761f6b5964b70ff4e6","slug":"ipl-2021-no-quarantine-for-indian-and-england-players-no-vaccinations-for-teams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL से पहले खुशखबरी: भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ियों को नियमों में छूट, नहीं रहेंगे क्वारंटीन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL से पहले खुशखबरी: भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ियों को नियमों में छूट, नहीं रहेंगे क्वारंटीन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
IPL 2020 की झलकियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड का भारत दौरा अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। टेस्ट और टी-20 सीरीज के बाद अब वन-डे श्रृंखला की बारी है। तीन एकदिवसीय मुकाबलों की सीरीज जीत इंग्लैंड अपनी इज्जत बचाना चाहेगा क्योंकि टेस्ट और टी-20 में उसे मुंह की खानी पड़ी है। इसके बाद दोनों ही टीम के खिलाड़ी 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारियों में लग जाएंगे।
2 of 5
बीसीसीआई-आईपीएल
- फोटो : Amar Ujala
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि भारत-इंग्लैंड सीरीज के हिस्से रहे खिलाड़ियों को आईपीएल से पहले सात दिन का अनिवार्य एकांतवास में छूट दी जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अब एक जैव सुरक्षा चक्र (बायो-बबल) से दूसरे जैव सुरक्षा चक्र में प्रवेश करेंगे। बीसीसीआई ने शनिवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।
3 of 5
आईपीएल 2020 पर संकट के बादल बरकरार है
- फोटो : ट्विटर
साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आईपीएल से जुड़े किसी शख्स को फिलहाल वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी क्योंकि इसके लिए सरकार की एक प्रक्रिया है। बयान में कहा गया है कि जो खिलाड़ी भारत-इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा हैं वे सीधे अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के साथ जुड़ सकेंगे। सीरीज खत्म होने के बाद खिलाड़ी बस या चार्टेड प्लेन से सीधे टीम होटल पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
खिलाड़ियों को आईपीएल के बायो-बबल में प्रवेश के लिए क्वारंटीन या आरटीपीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह अगर फ्रेंचाइजी ने बायो बबल में शिविर लगा रखे हैं और उनके यात्रा बंदोबस्त संतोषजनक है तो वह भी सीधे प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नियमों के मुताबिक, होटल के कमरों में अनिवार्य एक हफ्ते के क्वारंटीन के दौरान खिलाड़ियों का दूसरे, पांचवें और सातवें दिन कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। तीनों टेस्ट के निगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ी क्वारंटीन से बाहर आ पाएगा। गाइडलाइंस में स्पष्ट लिखा गया है कि क्वारंटीन के बाद भी बायो बबल में रहने वाले हर शख्स को दूसरे हफ्ते के दौरान दो बार और उसके बाद पूरे सीजन के लिए हर पांचवें दिन टेस्ट किया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।