फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली का झगड़ा: मैदान पर बटलर से भिड़े थे भारतीय कप्तान, लग सकता है प्रतिबंध

Sun, 21 Mar 2021 11:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 21 Mar 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Virat kohli and Jos Buttler engaged in verbal exchange during ind vs eng 5th-t20 at narendra modi stadium
जोस बटलर और विराट कोहली के बीच विवाद - फोटो : ट्विटर @BCCI

अहमदाबाद में भारतीय टीम ने शनिवार रात पांच मैच की टी-20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम इंग्लैंड को 36 रन से रौंदते हुए भारत ने लगातार छठी श्रृंखला जीती। दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबलों में यह भारत की 10वीं जीत थी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टोज मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच टकराव भी देखा गया।

Virat kohli and Jos Buttler engaged in verbal exchange during ind vs eng 5th-t20 at narendra modi stadium
विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम ने इस मैच में 2 विकेट गंवाकर रिकॉर्ड 224 रन बनाए, जो  टी-20 प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का सबसे विशाल और कुल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। 225 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की खराब शुरुआत को डेविड मलान और जोस बटलर संभालने में लगे थे। दोनों के बीच 82 गेंदों में 130 रन की साझेदारी भी हो चुकी थी।

Virat kohli and Jos Buttler engaged in verbal exchange during ind vs eng 5th-t20 at narendra modi stadium
जोस बटलर और विराट कोहली के बीच विवाद - फोटो : ट्विटर

मैच भारतीय टीम के हाथ से फिसलता नजर आ रहा था। तभी विराट की एक चाल ने पूरी बाजी ही पलट दी। भारत के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को गेंद थमाई गई, उन्होंने पांचवीं गेंद पर खतरनाक दिख रहे बटलर को पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। 34 गेंद में 52 रन बनाकर बटलर जब वापस लौटने लगे तब जोश से लबरेज कप्तान कोहली ने बटलर पर कमेंट किया, जिसे सुनते ही पवेलियन की ओर जा रहे इंग्लिश बल्लेबाज ने भी पलटकर जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli and Jos Buttler engaged in verbal exchange during ind vs eng 5th-t20 at narendra modi stadium
बटलर से विवाद के बाद कोहली - फोटो : ट्विटर

जोस बटलर के पवेलियन लौटने बाद विराट कोहली अंपायर से बात करते नजर आए। इस दौरन पिच पर डेविड मलान भी मौजूद थे। कोहली और बटलर के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ? विराट ने क्या कहा? बटलर ने क्या जवाब दिया? ऐसे सारे सवालों से अभी पर्दा उठा जाना शेष है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मैदान पर शब्दों की ये लड़ाई किसने शुरू की थी?

विज्ञापन
Virat kohli and Jos Buttler engaged in verbal exchange during ind vs eng 5th-t20 at narendra modi stadium
विराट और बटलर के बीच विवाद - फोटो : ट्विटर @BCCI

इस केस के बाद उन्हें अनुच्छेद 2.5 के तहत एक आरोपी पाया जाता है तो मुश्किल हो जाएगी। दरअसल, ICC के डिमेरिट पॉइंट सिस्टम के अनुसार, फिलहाल भारतीय कप्तान के दो डिमेरिट अंक हैं। नियमों के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी 24 माह के भीतर चार या अधिक डिमेरिट पॉइंट तक पहुंचता है, तो वह सस्पेंशन पॉइंट्स में बदल दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed