{"_id":"5f586bf88ebc3e54da0f8a5e","slug":"president-of-usa-whose-mysterious-secret-of-murder-has-not-been-solved-till-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का वो राष्ट्रपति, जिसके हत्या का रहस्यमय राज आज तक नहीं सुलझा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अमेरिका का वो राष्ट्रपति, जिसके हत्या का रहस्यमय राज आज तक नहीं सुलझा
अमेरिका के इतिहास में अबतक 45 राष्ट्रपति बने हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे थे, जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकें, तो वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जिनकी हत्या कर दी गई। आज हम आपको अमेरिका के ऐसे ही एक राष्ट्रपति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी हत्या तो हुई लेकिन इसका राज इतना रहस्यमय रहा जो आज तक नहीं सुलझ पाया है।
2 of 6
जॉन एफ. कैनेडी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हम जिस राष्ट्रपति की बात कर रहे हैं उनका नाम जॉन एफ. कैनेडी है। 22 नवंबर 1963 को अमेरिका के टेक्सास राज्य में कैनेडी की हत्या कर दी गई थी। इनकी हत्या को लेकर समय-समय पर कई खुलासे हुए। लेकिन आजतक इसका स्पष्ट जवाब नहीं मिला कि आखिर उनके हत्या के पीछे क्या वजह थी?
3 of 6
जॉन एफ. कैनेडी
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन एफ. कैनेडी की हत्या को लेकर ली हार्वी ऑस्वाल्ड पर आरोप लगाया गया था। एफबीआई, वॉरेन कमीशन और हाउस सिलेक्ट कमेटी ऑन असैसिनेशन ने आधिकारिक तौर पर यह निष्कर्ष भी पेश किया था कि ऑस्वाल्ड ही हत्यारा था। लेकिन उसपर मुकदमा चलाया जाता, इससे पहले ही आरोप लगने के दो दिन बाद जैक रूबी ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिदेल कास्त्रो
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों का ये भी मानना रहा है कि कैनेडी की हत्या का तार क्यूबा से जुड़ा हुआ था और ली हार्वी ऑस्वाल्ड ने क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो को खुश करने के लिए उनकी हत्या की थी। जबकि कुछ लोग ये भी मानते हैं कि रूस की खुफिया एजेंसी ने कैनेडी की हत्या करवाई थी।
विज्ञापन
5 of 6
'द बबुश्का लेडी'
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन एफ कैनेडी की हत्या के समय एक महिला भी वहां दिखी थी, जिसे 'द द बबुश्का लेडी' के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब कैनेडी को गोली लगी, तो उस समय महिला के हाथ में कैमरे की तरह दिखने वाला हथियार था। हालांकि, उस महिला की कभी पहचान नहीं हो पाई और ना ही यह पता चल पाया कि उसके हाथ में कैमरा था या हथियार। ऐसे में कैनेडी की हत्या की गुत्थी और भी उलझ गई। आजतक इस बात का पता नहीं चल पाया कि कैनेडी की हत्या किसी एक व्यक्ति ने की थी या उसके साथ कोई और भी था। इसके साथ ही वो महिला भी आज तक एक रहस्य ही बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।