😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
saint helena most safe place in the world Corona epidemic could not reach here till date know what is the reason behind it
{"_id":"617d387cab50f836de587f48","slug":"saint-helena-most-safe-place-in-the-world-corona-epidemic-could-not-reach-here-till-date-know-what-is-the-reason-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: ये है दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह! यहां आज तक नहीं पहुंचा कोरोना वायरस, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: ये है दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह! यहां आज तक नहीं पहुंचा कोरोना वायरस, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 30 Oct 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह!
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाकर रख दी है। कोरोना महामारी की वजह से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। महामारी से निपटने के लिए दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन लगाना पड़ा जिसकी वजह से लोगों को घरों में कैद होना पड़ा। इस महामारी से दुनिया की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है, तो वहीं लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दीं। लेकिन आपको दुनिया की एक ऐसी सुरक्षित जगह के बारे में बताते हैं जहां पर आज तक कोरोना महामारी नहीं पहुंच पाई है।
इस जगह का नाम सेंट हेलेना द्वीप है और यहां पर एक भी कोरोना केस नहीं आया है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जाता है। यहां लोग हमेशा की तरह आम जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस द्वीप पर ना तो कोई मास्क लगाता है और ना ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता है।
Trending Videos
2 of 4
दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह!
- फोटो : Pixabay
जानिए क्यों प्रसिद्ध ये आईलैंड
यहां पर लोग सिर्फ अपने हाथ को धोते रहते हैं और अगर कोई खांसता है, तो अपनी कोहनी से मुंह को ढंक लेता है। इसके अलावा यहां पर कोई भी सुरक्षा के दूसरे नियमों का पालन नहीं करता है। यहां पर कोरोना के मामले नहीं आने की वजह से पर्यटक आते रहते हैं। यहां पर पहले की तरह लोग अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
यूक में कोरोना महामारी ने बड़ी तबाही मचाई है, लेकिन इस आइलैंड ने सतर्कता से अपने यहां महामारी को फैलने नहीं दिया। यहां पर आने वाले पर्यटकों को 72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट और जाने से पहले की नेगेटिव रिपोर्ट जमा करनी पड़ती है।
4 of 4
दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
यह द्वीप सिर्फ 120 स्क्वायर किमी में स्थित है। इस द्वीप पर लोगों की आबादी करीब पांच हजार है। यह आइलैंड नेपोलियन की वजह से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि साल 1821 में नेपोलियन की यहीं पर मौत हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X