{"_id":"62f7954ac338c4331a23f79c","slug":"saturn-earth-to-come-the-closest-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Space News: आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, इस दिन धरती के नजदीक आएगा शनि ग्रह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Space News: आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, इस दिन धरती के नजदीक आएगा शनि ग्रह
Space News: अतंरिक्ष में आए अद्भुत घटनाएं होती रहती हैं। इन अद्भुत घटनाओं में से एक है किसी ग्रह का धरती के बेहद नजदीक आना। धरती से आसमान में इस नजारे को देखने के लिए दूरबीन और वैज्ञानिक उपकरणों की जरूर पड़ती है। लेकिन आप अपने छत से ही सौर मंडल के किसी ग्रह को आसानी से देख लें, तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।
इस सप्ताह के आखिरी दिन 14 अगस्त यानी रविवार को आप अपनी छत से शनि ग्रह को देख सकते हैं। आसमान साफ होने पर आप बिना टेलीस्कोप के ही यह अद्भुत नजारा देख सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त यानी रविवार को शनि ग्रह धरती के बेहद नजदकी होगा। शनि ग्रह धरती के इतने नजदीक होगा कि आप साधारण टेलीस्कोप से इसके खूबसूरत छल्लों को देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस घटना को आप कब और किस तरह देख सकते हैं?
2 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा
- फोटो : Pixabay
हर दिन धरती से शनि की दूरी बदलती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि दोनों ग्रह पृथक कक्षाओं में सूर्य की परिक्रमा करते हैं। सूर्य के एक ही तरफ की कक्षाओं में जब यह दोनों ग्रह सबसे नजदीक आते हैं, तो दोनों के बीच की दूरी करीब एक अरब बीस करोड़ किमी होती है। धरती और सूर्य के बीच की दूरी से यह आठ गुना अधिक है।
3 of 5
Space News
- फोटो : Pixabay
धरती और शनि जब सूरज की उल्टी दिशा में सबसे अधिक दूरी पर पहुंचते हैं, तो इन दोनों के बीच की दूरी एक अरब 65 करोड़ किमी हो जाती है जो सूर्य और धरती के बीच की दूरी से 11 गुना अधिक है। शनि ग्रह 34000 किमी प्रति घंटे की गति से सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करता है। हर 378 दिन बाद धरती और शनि ग्रह नजदीक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
space News
- फोटो : Pixabay
तीन साल पहले तक बृहस्पति ग्रह के सबसे ज्यादा 79 चंद्रमा थे और शनि ग्रह के 62 चंद्रमा होने की जानकारी थी। लेकिन अक्तूबर 2019 में वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के 20 और नए चंद्रमाओं की खोज की जिसके बाद सबसे अधिक 82 चंद्रमाओं वाला ग्रह शनि बन गया। इनमें 17 चंद्रमा शनि ग्रह की उल्टी दिशा में परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
space news
- फोटो : Pixabay
धरती से सिर्फ शनि ग्रह के सात चंद्रमा देखे जा सकते हैं। इनको आप सामान्य टेलीस्कोप से देख सकते हैं जिनमें मुख्य रूप से टाइटन शामिल है। बाकी रिया, डायोन, टेथिस, एन्सेलेडस और मीमास हैं। टाइटन बुध ग्रह से बड़ा है और सौरमंडल में एकमात्र ऐसा चंद्रमा है जिसका अपना पर्याप्त वातावरण है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।